Home संघप्रदेश दानह पुलिस उप अधीक्षक सिद्धार्थ जैन द्वारा भारत स्काउट गाइड राज्यस्तरीय पांच...

दानह पुलिस उप अधीक्षक सिद्धार्थ जैन द्वारा भारत स्काउट गाइड राज्यस्तरीय पांच दिवशीय राष्ट्रपति परीक्षण शिविर का सफल समापन

0
182

तपोवन, संजान: दानह भारत स्काउट गाइड का आज राज्य मुख्यालय डोकमर्डी में दानह पुलिस उप अधीक्षक सिद्धार्थ जैन द्वारा पांच दिवशीय राज्यस्तरीय स्काउट गाइड रोवर रेंजर का राष्ट्रपति परीक्षण शिविर का हुआ सफल समापन
जिसमें सभी 26 उत्कृष्ठ राष्ट्रपति पुरस्कार प्रतिभागियों के लिए राष्ट्रीय मुख्यालय भारत स्काउट गाइड ने मुख्य परीक्षक स्काउट वेस्टर्न रेलवे से अब्दुल शेख, गाइड में शलमा शेख, छतिषगढ़ राज्य के रोवर से विशव देव, रेंजर से कैशरीन बैग, एवम लुकेश्वरी को नियुक्त किया गया साथ ही राजस्थान राज्य से अभय सिंह शेखावत को प्रेक्षक के रूप में विशेष नियुक्ति की गई थी जिसमे राज्य मुख्यालय दानह भारत स्काउट गाइड से सहयोगी के रूप में लायंस इंग्लिश स्कूल से स्काउट मास्टर आलोक कुमार झा, गाइड कैप्टन रुबीना सैयद, आलोक पब्लिक स्कूल से गाइड कैप्टन, मनीष झा एवम अनवर वसाया के साथ शिविर संचालक के रूप में यास्मीन वसाया राज्य आयोजक आयुक्त गाइड को नियुक्त किया गया था. जिसमें दादरा नगर हवेली लायन्स इंग्लिश स्कूल, जय हिंद ओपन स्काउट गाइड, आजाद रोवर क्रू रेंजर टीम के डॉ ऐपिजे अब्दुल कलाम शासकीय महाविद्यालय एवम गुजरात राज्य के कुल 26 चयनित स्काउट गाइड रोवर रेंजर पांच दिवशीय शिविर में बढ़ाया गया उत्साह जिसमें नियम प्रतिज्ञा, खोज बिन के संकेत, प्राथमिक उपचार, नोटिंग, लेसिंग, पायोनियरिंग, शिविर संचालन सभी में पूर्ण रूप से परीक्षण कर उत्तीर्ण प्रतिभागियों को नई दिल्ली के लिए चयनित किया गया. सभी का उत्साह बढ़ाने के लिए गिनिस विश्व रिकॉर्ड छतिषगढ़ लोक कर्मा नृत्य पर सभी प्रतिभागियों के साथ साथ सिद्धार्थ जैन ने भी लुत्फ उठाया. इसके बाद अब्दुल शेख ने दानह भारत स्काउट गाइड के कार्यकलापों की सराहना की एवम बताया कि दानह भारत स्काउट गाइड की नींव रखने वाले साक्षी रहे हैं जिसमें उन्हें गर्व हो रहा है कि दानह भारत स्काउट गाइड इस ऐतिहासिक क्षण की ओर अग्रसर हो रहा हैं जिसमें प्रतिभागी भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मान लेंगे अपने संबोधन में दानह पुलिस उप अधीक्षक सिद्धार्थ जैन ने बताया कि दानह भारत स्काउट गाइड सेवाभावी एवम कर्तव्यनिष्ठ है जिससे दादरा नगर हवेली प्रशासन को गर्व होगा कि इतने कम उम्र में ही सामाजिक सेवा के लिए महामहिम राष्ट्रपति से सम्मान मिलेगा. अब्दुल शेख ने शिविर व्याख्या की प्रस्तुति दी एवम बताया की और भी तौयरी की आवश्यकता है इसके बाद अंजलि सैन एवम जिल वसाया ने राजस्थानी लोक नृत्य से सभी को मनमुग्ध कर दिया .राष्ट्रपति पुरस्कार परिक्षा के लिए छुट्टी नही मिलने पर शुभांगी शेवाले को 108 आपातकालीन सेवा से देना पड़ा त्यागपत्र दृढ़ संकल्प के लिए सिद्धार्थ जैन ने पुलिस मुख्यालय में 112 आपातकालीन सेवा से जुड़कर आगे बढ़ने का दिया अवसर जिसमें सिद्धार्थ जैन ने वेस्टर्न रेलवे, राजस्थान एवम छतिषगढ़ सभी राज्यों से आये हुए परीक्षकों का दादरा नगर हवेली प्रशासन की ओर आभार माना एवम बताया की आने वाले समय में दानह भारत स्काउट गाइड को सभी राष्ट्रीय एवम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे रखेंगी जिससे पूरे संघ प्रदेश का नाम गौरभान्वित हो साथ सभी स्काउट गाइड रोवर एवम रेंजर सभी उतीर्ण प्रतिभागियों को राष्ट्रपति पुरस्कार हेतु हार्दिक शुभकामनाएं देकर उनका उत्साह बढ़ाया की राष्ट्रपति पुरस्कार लेकर पहली बार इतिहास रचेंगे दानह भारत स्काउट्स गाइड्स एवम आगाखान स्काउट गाइड की पहली गाइड जिल वसाया दानह से चयनित दानह भारत स्काउट गाइड के सेव कार्यों में दानह प्रशासन का सदैव एवम पूर्ण सहयोग रहेगा जिसके लिए सभी परीक्षकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया एवम धन्यवाद ज्ञापन किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!