प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती सिम्पल कटेला की अध्यक्षता मे महिला दिवस के उपलक्ष में प्रदेश की विविध क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित करने का एक कार्यक्रम किया गया

0
155

तपोवन, संजान : भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव प्रदेश की प्रभारी आदरणीय श्रीमती विजया रहाटकर के मार्गदर्शन में प्रदेश भाजपा की महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती सिम्पल कटेला की अध्यक्षता मे महिला दिवस के उपलक्ष में प्रदेश की विविध क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित करने का एक कार्यक्रम नानी दमन स्थित काटेला पार्टी प्लॉट पर आयोजित हुआ।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस कार्यक्रम मे प्रदेश की महिलाओं द्वारा आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत बनायी गई विविध वस्तुओं एवं खाद्य सामग्री का प्रदर्शन रखा गया था जिसमे आदिवासी बहनो व दमन दिव की अन्य बहनो द्वारा घरेलु उत्पादित अनेक वस्तुओं को यहा दर्शाया गया।
कार्यक्रम की प्रमुख अतिथि पद्मश्री प्रभाबेन शाह का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।महिला मोर्चा की अध्यक्षा सिम्पल बेन टंडेल एवं उनकी टीम द्वारा दमन दिव और दादरा नगर हवेली की विविध क्षेत्रों की कई बहनो को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दमन नगर पालिका की अध्यक्षा श्रीमती सोनलबेन पटेल,प्रदेश भाजप उपाध्यक्ष श्री महेश अगरिया,महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती दीपाली बेन शाह, दमन ज़िला भाजप अध्यक्ष श्री अस्पी दमनिया,दमन ज़िला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती मैत्री बेन पटेल,दमन नगरपालिका की सभी महिला पार्षद,और दमन ज़िला पंचायत की सभी महिला सदस्य उपस्थित रही।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here