माछीमार समाज के कुलगुरु गोपालदासजी का जन्मदिन काचीगाम स्थित फॉम हाउस में मनाया गया

0
151

तपोवन, संजान : माछीमार समाज के कुलगुरु गोपालदासजी का जन्मदिन पर एनआरआई ग्रुप यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने दी शुभकामनाएं । अपने कुलगुरजी का जन्मदिन दमण – दीव के पूर्व भाजपा प्रमुख जोगीभाई टंडेल के परिवार द्वारा उनके काचीगाम स्थित फॉम हाउस में रखा गया । इस शुभ अवसर पर माछी समाज के कुलगुरु गोपालदासजी महाराज द्वारा केक काटा गया । गोपालदासजी ने अपने जन्मदिन को भव्य तरीके से मनाने के लिए माछीमार समाज के प्रति आभार प्रकट किया । उन्होंने कहा कि माछीमार प्रति आभार प्रकट किया । उन्होंने कहा कि माछीमार समाज को इसी तरह संगठित रहना चाहिए । इस अवसर पर एनआरआई ग्रुप यूके के कन्वीनर केशव बटाक सहित सैकड़ों माछीमार समाज के लोग उपस्थित रहे जिसमे दमण – दीव के प्रथम सांसद गोपाल टंडेल ( दादा ) , दमण- दीव के पूर्व भाजपा प्रमुख जोगी टंडेल , माछी समाज के अग्रणी मुकेश भाठेला , माछी समाज के युवा अग्रणी जिज्ञेश जोगी , विवेक भाठेला , प्रमोद टंडेल , विजय टंगाल सहित नानी दमण , मोटी दमण , कडैया , उमरसाडी , कोलक के माछीमार भाईयों और बहनों की उपस्थिति रही । ज्ञात हो कि गोपालदासजी महाराज माछीमार समाज के कुलगुरु है । बताया जाता है कि 450 से 500 वर्षों पुरानी माछीमार समाज और कुलगुरु की गादी का इतिहास है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here