अंकलेश्वर स्थित यूपीएल यूनिवर्सिटी में फायर एंड सेफ्टी  फायर हाइड्रेंट सिस्टम का उद्घाटन किया

0
159

तपोवन, संजान : अंकलेश्वर स्थित यूपीएल यूनिवर्सिटी में फायर एंड हेल्थ के  डायरेक्टर पी एम शाह  और यूनिवर्सिटी के चांसलर श्रीमती श्रॉफ द्वारा फायर एंड सेफ्टी  फायर हाइड्रेंट सिस्टम का उद्घाटन किया गया ।  आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा आग और सुरक्षा पर व्याख्यान, प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।  उपरोक्त मॉकड्रिल के दौरान, बीईआईएल कंपनी के संजय जोशी और उनकी टीम द्वारा अग्निशामक यंत्रों का उपयोग करने के तरीके  छात्रोंको बताए गए।  इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष अशोक पंजवानी का लक्ष्य अग्नि एवं सुरक्षा में एक लाख कुशल जनशक्ति को जुटाना है, जिसके लिए उन्होंने डिश के निदेशक और अन्य गणमान्य व्यक्तियों और छात्रों से बड़े पैमाने पर भाग लेने और भविष्य की आग पर काबू पाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा की इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आग पर काबू पाने और जान माल को बचाने के प्रयास किए जाने चाहिए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here