
तपोवन,संजान:सूरत नगर निगम द्वारा कपोदरा चार रस्ता पे बने पे एंड यूज शौचालय पर गणपति का चित्र बनाया गया था। शौचालय की दीवार पर गणपति का चित्र बनाने से धार्मिक भावनाएं आहत हुईं. हिंदू संगठन ने इस प्रवृति का विरोध किया.विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओ
ने गणपति का चित्र मिटा दिया गया था।फिलहाल विश्व हिंदू परिषद ने नगर निगम को चेतावनी देते हुए कहा कि शहर में कहीं भी भगवान के चित्र लगे तो आने वाले समय में हिंसक आंदोलन होगा।




