सांसद कलाबेन डेलकर ने 5 लाख 50 हजार गौशालाओं के लिए सांसद निधि की अपनी पहली निधि आवंटित की: ️डेलकर परिवार ने गौशाला को 1 लाख 50 रुपये का दान दिया।

0
271

तपोवन,संजान: दादर नगर हवेली से सांसद कलाबेन डेलकर, शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव डेलकर, सांसद की बेटी दिविता के साथ “समर्पण-स्मृति सप्ताह” के तहत सेलवास में गौशाला का दौरा किया कर गौपूजा की गई।इस दौरे में सांसद कलाबेन डेलकर ने अपनी सांसद निधि में से 5 लाख 50 हजार रुपये गौशाला के लिए आवंटित किए हैं साथ मे डेलकर परिवार ने गौशाला को 1 लाख 50 रुपये का दान दिया। सांसद कलाबेन डेलकर ने सांसद निधि की मंजूरी के लिए दानह कलेक्टर को पत्र भेजा है, जिसमें आवारा गायों की बेहतर देखभाल और सुरक्षा के लिए ”गौशाला भवन” के निर्माण का जिक्र है। इस मौके पर सांसद कलाबेन डेलकर ने कहा कि गौशाला के लिए सांसद की अपनी पहली निधि आवंटित करने का विचार संयोग ही है ।कलाबेन डेलकर ने वर्तमान प्रबंधकों को गौशाला के आगे विकास के लिए जहां भी जरूरत होगी, उनके पूर्ण समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया है।अभिनव डेलकर ने यह भावना व्यक्त की कि गौशाला कार्यक्रम, सांसद निधि और डेलकर परिवार की ओर से दिया गया दान पिता मोहनभाई डेलकर को श्रद्धांजलि है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here