Home देश स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण...

स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कार्यशाला संपन्न

0
204

तपोवन,संजान:संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण एवं दीव के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेल जी के कुशल नेतृत्व एवं सक्षम मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय ‘तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम’ के तहत कार्यशाला संपन्न हुई। इस कार्यशाला में धूम्रपान एवं तम्बाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 और तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस कार्यशाला में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा NHM के मिशन डायरेक्टर सुरेश चंद मीना, भीमपोर के SHO लीलाधर मकवाणा, NCD & NTCP के SPO डॉ. मेघल शाह और तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के कंसल्टेंट सुनील कुमार ने GYTS (वैश्विक युवा तम्बाकू सर्वेक्षण-4) की फैक्ट सीट को आधिकारिक तौर पर रिलीज किया। इसके उपरांत डॉ. मेघल शाह ने GYTS-4 की पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन दी। 13 से 15 आयुवर्ग के युवकों द्वारा तम्बाकू और इससे बने उत्पादों के उपयोग संबंधी GYTS-4 के आंकड़ों की गंभीरता पर बात करते हुए डॉ. मेघल शाह ने इसके खिलाफ समाज में रचनात्मक पहल शुरू करने पर बल दिया।

संघ प्रदेश कंसल्टेंट सुनील कुमार ने राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ‘तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान’ (ToFEI) गाइडलाइन की पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन दी और संघ प्रदेश के अकादमिक संस्थानों को तम्बाकू मुक्त करने की प्रक्रिया पर बल दिया। भीमपोर के SHO लीलाधर मकवाणा ने ‘सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम’ (COTPA), 2003 की पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन देते हुए संघ प्रदेश में इसके क्रियान्वयन पर बल दिया।
स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव सुरेश चंद मीना ने कार्यशाला में उपस्थिति अध्यापकों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, नगरपालिका और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को कार्यशाला से संबंधित जिज्ञासाओं का जवाब देते हुए संघ प्रदेश को तम्बाकू मुक्त करने और इस दिशा में भावी नीतियों पर परिचर्चा की।

स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में संघ प्रदेश के युवाओं को तम्बाकू सेवन से संरक्षित करने, उन्हें तम्बाकू छोड़ने में सहायता करने और इसके खतरों से सावधान करने पर अर्थपूर्ण परिचर्चा हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!