रोटरी क्लब ऑफ दमण ने यूबीका ग्रुप के स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया

0
164

तपोवन, संजान:तारीख : 22 फरवरी 2022, मंगलवार को रोटरी क्लब ऑफ दमण द्वारा सार्वजनिक विद्यालय के 12 वी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार को रोटरी क्लब ऑफ दमण ने यूबीका ग्रुप के स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत बच्चों को आने वाले परीक्षा की तैयारी को ध्यान में रखते हुए और कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान विद्यार्थियों की मानसिक स्थिती को ध्यान में रखते हुए याददास्त बढ़ाने के, मन को शांत करने के एकाग्रता बढ़ाने जैसी तरकीब सिखाने के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया।

इस सेमिनार में बारहवीं कक्षा के करीबन 200 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया। और साथ ही उनके शिक्षकों ने भी इस सेमिनार में भाग लिया। यह सेमिनार रोटरी क्लब ऑफ दमण के अध्यक्ष श्री समीर मोडासिया जी, लिटरेसी चेयर श्री शोएब शेख जी और इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर श्री विश्वजीत बोराटे के विशेष प्रयत्नों से सुचारू रूप से संपन्न हुवा।

यह सेमिनार के सफलतापूर्वक संपन्न होने में स्कूल के प्रिंसिपल श्री दीपक मिस्त्री सर और उनके स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा और यूबीका की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। खासकर इस सेमिनार के मुख्य वक्ता और यूबीका के डायरेक्टर श्री भावीन देसाई जी की सरल और प्रभावशाली शैली ने सभी विद्यार्थियों को बहुत प्रभावित किया और इसी वजह से सभी विद्यार्थियों ने इस सेमिनार का आनंद भी लिया और सभी विद्यार्थी कुछ सिखके गए ऐसी अनुभूति भी प्राप्त हुई।

इस सेमिनार में श्रीमती अनीशा नूरानी जीने मंच संचालन किया और श्री अपूर्व पाठक जी ने आभार विधि की। इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ दमण के सदस्य श्री कुणालजी, श्री राजीव भट्टजी और श्री खुर्शीद माजरा जी श्री विशाल कुंद्रा जी और डॉक्टर कृष्णा जी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here