दमन जिला पंचायत के नए अध्यक्ष चुने गए नवीनभाई पटेल,विपक्ष सदस्यो ने भी नवीनभाई का साथ दिया

0
171

तपोवन,दमन:जिला पंचायत के 6 निर्दलीय सदस्यों सहित सभी के समर्थन से निर्विरोध चुने गए नवीनभाई पटेल दमण जिला पंचायत अध्यक्ष बने नवीन पटेल दमण के विकास में हमेशा रहेगा प्रशासन को सहयोगः नवीन पटेल बुधवार को दमण जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में श्री नवीनभाई रमणभाई पटेल की विधिवत घोषणा की गई । बुधवार को हुए चुनाव प्रक्रिया के दौरान दमण जिला पंचायत के सभी चुने हुए सदस्यों ने श्री नवीनभाई पटेल को अपना समर्थन दिया । निर्विरोध चुने जाने के बाद श्री नवीनभाई पटेल का भाजपा पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया ।   

प्राप्त जानकारी के अनुसार दमन जिला पंचायत में भाजपा की बहुमत होने से ओर आदेश के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए पुरुष उमीदवारों को आरक्षित किया,जिसमे नवीन पटेल विजयी हुवे।नवीनभाई पटेल से पहले बाबूभाई पटेल अध्यक्ष थे,एक युवा नेता के रूप में नवीन पटेल ने 2004 में स्व.श्री डाहयाभाई पटेल को विजयी बनाने में बहोत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी,लेकिन 2005 में हुए जिला पंचायत चुनाव के बाद तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष श्री केतनभाई पटेल से उनका मोहभंग हो गया ओर नवीनभाई ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया.इसके बाद नवीनभाई पटेल भाजपा में शामिल हुए,भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने 2006 में श्री लालुभाई पटेल को सांसद बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई रही है।   दमण भाजपा कार्यालय पर संघ प्रदेश दानह और दमण – दीव भाजपा अध्यक्ष श्री दीपेश भाई प्रदेश , भाजपा प्रभारी विजयाबेन रहाटकर , दमण – दीव सांसद श्री लालू भाई पटेल , पूर्व भाजपा अध्यक्ष गोपाल भाई , पूर्व अध्यक्ष बालू भाई पटेल , प्रदेश महामंत्री महेश गावित , मनीष देसाई , प्रदेश उपाध्यक्ष महेश अगरिया , प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रकाश भाई , सोशल मीडिया संयोजक आशीष पटेल , पूर्व महामंत्री वासु पटेल सहित तमाम पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री दीपेश भाई ने नवीन कुमार रमन भाई पटेल को जिला पंचायत के अध्यक्ष बनने के लिए सबके सामने घोषणा की । बता दें कि श्री नवीन कुमार रमनलाल पटेल तीसरी बार जिला पंचायत के सदस्य बने हैं । नवीनभाई इससे पहले 2005 में मरवड जिला पंचायत के निर्दली सदस्य बने थे । वर्ष 2010 पटलारा से भाजपा पार्टी की ओर से जिला पंचायत सदस्य बने थे और इसके बाद वर्ष 2020 में वे फिर से मरवड से भाजपा के जिला जिला पंचायत के सदस्य बने थे । जबकि वर्ष 2009 में वे दादरा नगर हवेली और दमण – दीव भाजपा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके है । उनके लंबे समय का कार्यकाल और कार्यानुभव पर नजर दौड़ाई जाए तो वे हमेश प्रदेश के विकास के लिए आगे रहे है । बुधवार को आयोजित बैठक में दमण जिला पंचायत के अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कहा कि दमण जिले में कई विकासीय कार्य चल रहे है । उन्होंने इसके लिए संघ प्रदेश प्रशासन का आभार भी माना है । उन्होंने कहा कि वे हमेशा प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकासरथ को आगे ले जाने में सहयोग देंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here