
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भाजपा दादरा नगर हवेली एवं दमन-दीव प्रदेश की प्रभारी श्रीमती वर्षा बेन दोशी जी तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेशभाई अगरिया जी की उपस्थिति में भाजपा उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ एवं सिलवासा व्यापारी प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में प्रदेश भाजपा के उत्तर भारतीय कार्यकर्ताओं एवं व्यापारी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर आदरणीय प्रदेश प्रभारी श्रीमती वर्षा बेन दोशी जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री सुनील पाटिल जी एवं श्री जिग्नेशभाई पटेल जी सहित दोनों प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहा।


