
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के मार्गदर्शन एवं भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी जी के नेतृत्व में संघप्रदेश दादरा एवं नगर हवेली के युवा श्री सिद्धार्थ शुक्ला जी को भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर आज भाजपा दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव प्रदेश अध्यक्ष श्री महेशभाई अगरिया जी के नेतृत्व में दमन स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय अटल भवन में श्री सिद्धार्थ शुक्ला जी को उनकी नियुक्ति पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री सुनील पाटिल जी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
श्री सिद्धार्थ शुक्ला जी की इस नियुक्ति से संघप्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व का अवसर मिला है।


