दादरा नगर हवेली के खानवेल जिला में दिनांक ७ दिसम्बर को एक दुखद घटना घटित हुई थी जिसके चलते किसी अज्ञात कारणों से सिंदोनी ग्राम पंचायत के टेटमल विस्तार के निवासी आदिवासी समुदाय के आकाश टोकरे का घर आग से जलकर राख हो गया था, साथ ही इस आग से आसपास के अन्य तीन घर भी जल गए थे।इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में कुल बारह से पंद्रह लोग प्रभावित हुए थे।इसकी जानकारी मिलते ही आज भारतीय जनता पार्टी दानह एवं दमन दीव के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश भाई अगरिया जी द्वारा घटना स्थल का दौरा किया गया तथा घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
गतरोज खानवेल जिला भाजपा के अध्यक्ष श्री सनी भीमरा द्वारा स्थिति का पता चलने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर पानी के टैंकर, कुछ पैसे, कपड़े और खाना-राशन देकर अंतरिम राहत प्रदान की गई थी।आज भाजपा के अध्यक्ष श्री महेश भाई अगरिया जी की उपस्थिति में तीनों परिवारों को पुनः राशन वितरण किया गया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश भाई अगरिया जी ने पीड़ित परिवारों को घर के पुनर्निर्माण, राशन कार्ड, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज़ बनवाने और अन्य ज़रूरी सहायता देने का भी आश्वासन दिया है।
आज प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ अन्य उपस्थितों में प्रदेश महामंत्री श्री सुनील पाटिल, खानवेल जिला भाजपा के अध्यक्ष श्री सनी भीमरा, सिलवासा ग्रामीण जिला भाजपा के अध्यक्ष श्री दीपक प्रधान सहित कई लोग उपस्थित रहे।






