Home देश युवाओं के लिए नेहरू युवा केंद्र रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा "अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान"...

युवाओं के लिए नेहरू युवा केंद्र रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा "अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान" कार्यक्रम शुरू किया

0
221

“अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान” कार्यक्रम रायपुर, छत्तीसगढ़ में शुरू किया गया। नेहरू युवा केंद्र सूरत/मेरा युवा भारत सूरत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के युवाओं के लिए नेहरू युवा केंद्र रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा "अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान" कार्यक्रम शुरू किया गया। इस कार्यक्रम में पूरे गुजरात से 19 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें सूरत जिले से 11 प्रतिभागी और नर्मदा जिले से 9 प्रतिभागी शामिल हैं। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में युवाओं को छत्तीसगढ़ के विभिन्न ऐतिहासिक स्थानों, छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। नेहरू युवा केंद्र सूरत से मनोज देवीपूजक (टीम लीडर), पटेल नैंसी, पटेल रितु कुमारी, पटेल मिलिकुमारी, पटेल साहिल, पटेल हार्दिक, चौधरी सावन, चौधरी कुंदन, वसावा वैभव, चौधरी अभय और चौधरी मयूर ने गुजरात का प्रतिनिधित्व किया इस कार्यक्रम के मार्गदर्शन और युवा साथीओ को प्रोत्साहित सूरत के जिला युवा अधिकारी सचिन शर्मा द्वारा प्रदान किया गया और गुजरात से आये युवाओं का स्वागत रायपुर, छत्तीसगढ़ के उप निदेशक अर्पित तिवारी द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!