
दमण गंगा नदी तट और नामधा डंपिंग साइट का किया मुआयना
प्रदूषित पानी और कचरे की सैंपलिंग को भेजा प्रयोगशाला
रविवार को दमण दीव के सांसद उमेश बाबू भाई पटेल ने वापी स्थित दमण गंगा नदी का मुआयना किया, उनके साथ टेक्निकल टीम थी.जिसने नदी के पानी का सैंपल ले लिया है जो प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा.
खबर मिली है कि वापी की कई कंपनियां और सीईटीपी प्लांट बिना उपचारित किए हुए केमिकल युक्त पानी को सीधे नदी में छोड़ रही हैं, जिससे नदी के जलचर पर मौत का साया मंडराने लगा है, यह नदी दमण के समुद्र में जाकर मिलती है, इस केमिकल युक्त पानी की वजह से आए दिन मछलियां, जल में रहने वाले पक्षी और अन्य जीव मरते रहते है, नदी के इस प्रदूषित पानी पीने के बाद मवेशी भी मर रहे हैं, नदी के तट पर रहने वाले मनुष्य और समुद्र में मछली मारने वाले मछुआरे भी चर्मरोग, कैंसर और टीबी का शिकार हो रहे है, इस समस्याओं के संदर्भ में सांसद उमेश बाबू भाई पटेल ने कुछ ही दिनों पहले संसद भवन में आवाज उठाई थी, अभी तक इस बावद कोई कार्यवाही नहीं हुई है, जिस वजह से उमेश बाबू भाई पटेल ने अपनी टेक्निकल टीम के साथ दमन गंगा नदी तट का परीक्षण किया, ओर पानी का सेंपल भी लिया, जिसके बाद सांसद जी ने कचीगाम के झरी में अपने टेक्निकल टीम के साथ जाके वहां से भी पानी का सेंपल लिया, उसके बाद सांसद जी ने दमन के समुद्र ओर दमन के भीमपुर से भी पानी के सैंपल लेकर टेक्निकल लेब में भेज दिया है, सांसद का कहना है कि गिरते पर्यावरण स्तर और जीव जंतुओं के विलुप्त होने की समस्याओं को देखते हुए मैं संसद भवन में फिर से इस मुद्दे को उठाऊंगा, इस दौरे के बाद उमेश बाबू भाई पटेल नामधा स्थित डंपिंग यार्ड में भी गए, जहां उन्होंने काम करने वाले कर्मचारियों से बातचीत की, मशीनें देखी और इस जगह के कचरे का भी सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजा, इस डंपिंग यार्ड से भी पर्यावरण का क्षरण हो रहा है जिससे मानव जीवन खतरे में पड़ गया है,



