सेलवास,दमन और दीव भाजपा अध्यक्षों की घोषणा

0
214

सेलवास,दमन और दीव भाजपा के संगठन में बड़े बदलाव की घोषणा की गई है। सेलवास शहर अध्यक्ष शांतु पुजारी,सेलवास ग्रामीण जिला अध्यक्ष दीपक प्रधान,खानवेल जिला अध्यक्ष यशवंत गुटया,दमन जिले में भाजपा अध्यक्ष पद पर श्री भरतभाई पटेल को नियुक्त किया गया है, जबकि दीव जिले में श्री मोहनभाई लखमे को भाजपा अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि यह नियुक्तियां पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने और संगठनात्मक कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से की गई हैं। सेलवास शहर अध्यक्ष शांतु पुजारी,सेलवास ग्रामीण जिला अध्यक्ष दीपक प्रधान,खानवेल जिला अध्यक्ष यशवंत गुटया, श्री भरतभाई पटेल और श्री मोहनभाई लखमे ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे। भाजपा के कार्यकर्ता इन नियुक्तियों से काफी उत्साहित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि नए अध्यक्षों के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here