Home संघप्रदेश चाणक्यपुरी नई दिल्ली में यूटी भवन का भव्य उद्घाटन

चाणक्यपुरी नई दिल्ली में यूटी भवन का भव्य उद्घाटन

0
252

संघ प्रदेश दादरा एवं नागर हवेली तथा दमण एवं दीव और लक्षद्वीप के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेल जी के मायदर्शन में यूटी भवन के नवीनीकरण पश्चात चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में भव्य उ‌द्घाटन हुआ जिसे जिंजर होटल्स द्वारा संचालित किया जाएगा। यह समारोह रविवार शाम को आयोजित किया गया। इस समारोह में संघ प्रदेश लक्ष‌द्वीप से माननीय प्रशासक के सलाहकार श्री संदीप कुमार जी ने मुख्य अतिथि के बतौर अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में गृह मंत्रालय, वित्त विभाग और संघ प्रदेशों के निवासी आयुक्त के अधिकारी भी विशेष रूप से मौजूद थे।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री संदीप कुमार जी तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा रिबन काटने और दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) के दिल्ली- एनसीआर क्लस्टर हेड, श्री राहुल जोशी भी मौजूद रहे।
इस नवीनीकरण यूटी भवन का उ‌द्देश्य दादरा एवं नागर हवेली तथा दमण एवं दीव और लक्ष‌द्वीप से आने वाले नागरिकों, अधिकारियों और पर्यटकों को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आवास उपलब्ध कराना है। भवन का प्रबंधन जिंजर द्वारा किया जाएगा, जो अपने उत्कृष्ट सेवा और किफायती सुविधाओं के लिए प्रसिद्ध है।
श्री संदीप कुमार जी ने आशा व्यक्त की कि यह भवन न केवल प्रशासनिक कार्यों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र होगा, बल्कि यह हमारे संघ प्रदेशों के लोगों के लिए एक सुविधाजनक और आरामदायक आवास स्थल के रूप में भी कार्य करेगा। भवन में आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ कॉन्फ्रेंस हॉल, रेस्टोरेंट और अन्य सेवाओं की भी व्यवस्था की गई है, ताकि अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। श्री संदीप कुमार जी ने इस दौरान इस भवन के निर्माण के श्रमिकों से भी बातचीत की।
यह यूटी भवन न केवल इन प्रदेशों के अधिकारियों और नागरिकों के लिए बल्कि शहर में आने वाले पर्यटकों और मेहमानों के लिए भी एक महत्वपूर्ण और उपयोगी स्थान बनेगा। इस परियोजना से भविष्य में प्रशासनिक और सामाजिक संबंध और अधिक सशक्त होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!