मनोर रहनेवाले जनाब अकील मोहम्मद सैय्यद उर्फ मामू का सम्मान एवं सत्कार पालघर पुलिस दल के पुलिस अधीक्षक श्री बालासाहेब पाटील द्वारा किया गया

0
326

मनोर पुलिस स्टेशन की हद में रहनेवाले जनाब अकील मोहम्मद सैय्यद उर्फ मामू,जिन्होंने अपने जीवनकाल में एंबुलेंस तथा सब वाहिनी में ड्राइवर के तौर पर पिछले 20 सालो से मुंबई–अहमदाबाद हाइवे पर एक्सीडेंट जैसी घटनाओं में चोटिल हुए लोगो को तात्कालिक अस्पताल पहुंचाने का काम किया है,साथ ही मृतदेह उठाने से लेकर बिनवारसी मृतदेहो को भी उठाकर सही जगह तक पहुंचाने का काम किया हे,उनकी जीवरक्षक एंबुलेंस हमेशा हाईवे पर लोगो को सेवा के लिए कार्यरत होती है,
उनका सम्मान एवं सत्कार पालघर पुलिस दल के संवेदनशील माननीय पुलिस अधीक्षक श्री बालासाहेब पाटील द्वारा 15/07/2024 को किया गया,पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके द्वारा किए गए कार्य को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रमाणपत्र दिया गया एवं शाल ओढ़ाकर उनका सत्कार किया गया और जाहिर सत्कार करते हुए सम्मानचिन्ह दिया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here