Home संघप्रदेश लायंस इंग्लिश स्कूल, श्रीमती देवकीबा मोहनसिंह जी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस...

लायंस इंग्लिश स्कूल, श्रीमती देवकीबा मोहनसिंह जी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस और हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च ने नन्ही गुड़िया के इलाज के लिए ‘चैरिटी शो’ के जरिए जुटाया धन

0
237

तपोवन, संजान:सिलवासा। लायंस इंग्लिश स्कूल, श्रीमती देवकीबा मोहनसिंह जी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस और हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च ने एक नन्ही गुड़िया के इलाज के लिए ‘चैरिटी शो’ आयोजित किया। शालू नरेश कारावर नामक 2 वर्षीय नन्ही गुड़िया URINOGENITAL SINUS बीमारी से पीड़ित है। परिवार की खराब आर्थिक स्थिति मासूम के इलाज में बाधा बन रही थी। लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन फतेहसिंह चौहान के मार्गदर्शन में दिनांक 31 जुलाई की शाम 7 बजे से लायंस एज्यूकेशनल कैंपस में राज म्यूजिक ग्रुप के सहयोग से पद्मश्री मोहम्मद रफी के 43वीं पुण्यतिथि पर एक शाम रफी साहब के नाम से एक चैरिटी सो रखा गया। इस दौरान विश्वेष दवे, लायंस इंग्लिश स्कूल के शिक्षक और श्रीमती देवकीबा मोहनसिंह जी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस के सहायक प्रोफेसर ने अम्रतभाई पटेल के साथ गायकों के रूप में प्रदर्शन किया, जिन्होंने म्यूजिकल शो का आयोजन करके धन इकट्ठा करने की पहल की और मासूम गुड़िया के ईलाज के लिए पर्याप्त धन संशय किया गया।

इस दौरान लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन फतेहसिंह चौहान, कोषाध्यक्ष विश्वेष दवे, सह-कोषाध्यक्ष हीराभाई पटेल, श्रीमती देवकीबा मोहन सिंह जी चौहान कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या सीमा पिल्लई, हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज़ एण्ड रिसर्च की प्रभारी प्राचार्या निशा पारीख, उप-प्राचार्या शिल्पा तिवारी एवं लायंस इंग्लिश स्कूल की प्रभारी प्रधानाचार्या निराली पारीख, शिक्षकगण, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, राज म्यूजिक ग्रुप के अम्रतभाई, राजभाई सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

इस दौरान फतेहसिंह चौहान ने बताया कि भारत में परोपकार का चलन प्राचीन काल से ही रहा है और दान का आनंद व्यक्ति के जीवन को खुशी और संतुष्टि की भावना से भर देता है। इसलिए हम सभी को अपने आस-पास के लोगों की यथासंभव मदद करनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि फतेहसिंह चौहान संकट में फंसे लोगों की मदद हमेशा करते रहे हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा या सामाजिक मुद्दे से जुड़े सभी लोगों की सहायता के लिए वे हमेशा तत्पर रहते हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!