दमण ज़िला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती जागृति बेन कल्पेश भाई पटेल जी का भीमपोर ग्राम पंचायत क्षेत्र का दोरा

0
226

दमण ज़िला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती जागृति बेन कल्पेश भाई पटेल जी का भीमपोर ग्राम पंचायत क्षेत्र का दोरा
आज दमण ज़िला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती जागृति बेन पटेल ने भीमपोर पंचायत विस्तार का दौरा किया उनके साथ ज़िला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री विकास बाबू पटेल, भीमपोर के सरपंच श्री शांतु भाई पटेल और ज़िला पंचायत के चीफ़ ऑफ़िसर भी उपस्थित रहे। इस दोरान भीमपोर तालाब का निरीक्षण किया गया वहाँ टिम को यह अनुभूति हुई की भीमपोर तालाब को फेसिंग ( कंटीले तारों से घेरने) की जरूरत है।इस विषय पर ज़िला पंचायत के सीईओ भी सहमत हुए।
तत्पश्चात् भीमपोर गौशाला का निरीक्षण किया गया वहाँ स्थल पर यह पाया की गौशाला की चारों और बाउण्ड्री वॉल बनाने की तत्काल आवश्यकता है ताकि गौवंश वहाँ निर्विघ्न होकर विचरण कर सकें।
उपरोक्त दोनों विषयों पर चर्चा विचारणा कर आगे कार्यवाही करने का भरोसा ज़िला पंचायत के चीफ़ ऑफ़िसर और टिम द्वारा दिया गया है।
श्रीमती जागृतिबेन पटेल ने इस अवसर पर कहा की में चाहती हु की मेरे इस कार्यकाल में में दमण ज़िला की प्रत्येक पंचायत को समस्या मुक्त बना दु और इसके लिए हमेशा प्रयासरत रहूँगी।मुझे मेरी टिम से और प्रसाशनिक टिम से भरपूर अपेक्षित सहयोग भी मिल रहा है इसके लिए में आभारी हूँ।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here