दमण शहर भाजपा के अध्यक्ष श्री पीयूष पटेल की अध्यक्षता में दमण शहर मंडल के खारीवाड़ विस्तार में एक टिफ़िन बैठक आयोजित हुईं

0
194


तपोवन, संजान:भारतीय जनता पार्टी के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नडा जी के मार्गदर्शन में पार्टी द्वारा देश भर में टिफ़िन बैठकों का आयोजन कर अपने कार्यकर्ताओ के साथ संकलन व संवाद कर संगठन को सशक्त करने का कार्य किया जा रहा है।
इसी उपलक्ष्य में संघप्रदेश दानह एवं दमण दिव प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी के मार्गदर्शन में एवं दमण शहर भाजपा के अध्यक्ष श्री पीयूष पटेल की अध्यक्षता में आज सुबह दमण शहर मंडल के खारीवाड़ विस्तार में एक टिफ़िन बैठक आयोजित हुईं।दमण दिव के माननीय सांसद श्री लालुभाई पटेल जी आज की टिफ़िन बैठक में अतिथि विशेष उपस्थित रहे।
अन्य उपास्थि महानुभावों में दमण नगरपालिका के मेयर श्री असपि दमनिया, डेप्यूटी मेयर श्रीमती रश्मि बेन हलपती, प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष श्री महेश भाई अगरिया,मीडिया कन्विनर मजीद लधानी,दमण नगरपालिका के पार्षद ,श्री विनय पटेल,श्री आशीष टंडेल,श्रीमती सोनल बेन पटेल,श्रीमती सोहिना पटेल,श्रीमती जश्विंदर कोर,श्रीमती अनिता पटेल एवं पूर्व पार्षद श्री जेंनती भाई पटेल,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हरीश पटेल वग़ैरह उपस्थित रहे।
आज की टिफ़िन बैठक में श्री सांसद श्री लालुभाई द्वारा कार्यकर्ताओ के साथ बातचीत कर आनेवाली २०२४ की लोकसभा के चुनाव की तैयारी में सभी ने जुट जाने का आव्हान किया गया।सांसद श्री ने विस्तार पूर्वक चुनाव और संगठन संबंधित विविध विषयों पर कार्यकर्ताओ मार्गदर्शन दिया।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेश अगरिया द्वार मोदी सरकार के ९वर्ष संबंधित कार्यों की जानकारी और आनेवाले कार्यक्रमों की सूची उपस्थित कार्यकर्ताओ को दी गईं।
कार्यक्रम के अंत में आज जिनका जन्मदिवस है एसी दमण नगरपालिका की डेप्यूटी मेयर श्रीमती रश्मि बेन हलपती को जन्मदिन शुभेच्छा दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here