भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव प्रदेश के दमन ज़िला के प्रदेश पदाधिकारीओ की एक बैठक का आयोजन दामिनी वुमेन फ़ाउंडेशन के कार्यालय पर आयोजित हुई

0
197

तपोवन, संजान:भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव प्रदेश के दमन ज़िला के प्रदेश पदाधिकारीओ की एक बैठक का आयोजन आज दिलीप नगर स्थित दामिनी वुमेन फ़ाउंडेशन के कार्यालय पर आयोजित हुई।
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में दमन दिव के सांसद श्री लालुभाई पटेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री गोपाल दादा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री विवेक दाढ़कर जी,प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेश अगरिया,दमन ज़िला भाजपा अध्यक्ष श्री असपि दमनीया, महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती सिम्पल बेन काटेला,दमन नगरपालिका की अध्यक्षा श्रीमती सोनल बेन पटेल, दमन ज़िला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती जागृति बेन पटेल वग़ैरह उपस्थित रहे।।
आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के सफलतम ९ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा देशभर में ३० मई से ३० जून तक विविध कार्यक्रम किए जाएँगे उस संबंधित चर्चा विचारणा की गई।
आज की बैठक का प्रारम्भ दीप प्रज्वलित से किया गया एवं दमन ज़िला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्षा श्रीमती जागृति बेन पटेल का श्री गोपाल दादा द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया एवं ज़िला पंचायत के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष श्री विकास बाबू का सांसद श्री लालुभाई पटेल द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक नियुक्त श्री महेश अगरिया द्वारा बैठक के प्रारम्भ में आनेवाले कार्यक्रम संबंधित विस्तृत माहिती उपस्थितों को दी गई।
प्रदेश के संगठन महामंत्री श्री विवेक दाढ़कर जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को आनेवाले कार्यक्रम संबंधित दिशा निर्देश दिये गए।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here