
तपोवन, संजान :भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमण दीव के प्रदेश प्रभारी और उत्तर प्रदेश की कोशाम्बी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद श्री विनोद सोनकर आज से संघ प्रदेश दानह एवं दमन दिव के तीन दिवसीय प्रवास पर पधारे है। दिनाक १० मार्च २०२३ से १२ मार्च तक वेह प्रदेश में उपस्थित रहकर विविध कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।
संघप्रदेश दमण में भाजपा दानह एवं दमण दीव प्रदेश कार्यालय नानी दमन पर श्री सोनकर आज आगमन हुआ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत कीया गया। इस स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी के साथ अन्य उपस्थित पदाधिकारीओ में प्रमुखतः दमण नपा अध्यक्षा श्रीमती सोनल बेन पटेल, नपा उपाध्यक्ष श्री आशीष टंडेल, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती सिम्पल बेन काटेला, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेश अगरिया, प्रदेश मंत्री श्री जिगनेश.डी.पटेल, श्रीमती फाल्गुनी बेन पटेल, श्री बालू भाई पटेल,, श्री प्रकाश टंडेल, दमण जिला भाजपा अध्यक्ष श्री असपी दमनिया,दमण शहर भाजपा अध्यक्ष श्री पीयूष पटेल, श्री कलपेश पटेल वगैरह उपस्थित रहे।
अपने तीन दिवसीय प्रवास के दोरान श्री विनोद सोनकर जी स्थानीय संगठन को मजबूती देने के हेतु कई बैठके लेने वाले है जिसमे प्रमुखतः आनेवाले २०२४ के लोकसभा चुनाव संबधित कार्यक्रम “लोकसभा प्रवास” कार्यक्रम से संबधित कार्यकर्ताओ की एक बैठक को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा देश भर में अनेक लोकसभा क्षेत्रों में विविध कार्यक्रम कर रही है।
अपने प्रवास के दोरान श्री सोनकर जी प्रदेश भाजपा की कोर कमिटी की बैठक में उपस्थित रहकर संगठन के विविध आयामों पर मंथन करेंगे और उपस्थित पदाधिकारीओ मार्गदर्शित करेंगे।
श्री सोनकर जी प्रदेश में चल रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान संबधित कार्यकर्ताओ की एक बैठक में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शन देंगे एवं इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी बूथों की कमिटी का गठन और उस कमिटी को भाजपा संगठन में सक्रिय करना प्रमुख उदेश्य है। देश भर में भाजपा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.नड्डा जी के नेतृत्व में बूथ सशक्तिकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है एवं इसकी समय सीमा भी तय की गई है।
प्रदेश प्रभारी श्री सोनकर जी आदरणीय प्रधानमंत्री जी की “मन की बात” कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक है एवं उनका हमेशा से आग्रह रहा है की “मन की बात” कार्यक्रम प्रदेश के एवं देश के प्रत्येक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा सुनी जानी चाहिए। इसी उपलक्ष में श्री सोनकर जी “मन की बात” कार्यक्रम की प्रदेश संयोजक जिला संयोजक मंडल संयोजक एवं सभी सह संयोजकों और मन की बात कार्यक्रम की पूरी टीम के साथ आयोजित एक विशेष बेठक में उपस्थित रहकर सभी को मार्गदर्शन और दिशा निर्देश देने वाले है।





