

तपोवन, संजान :आज दादरा नगर हवेली दमन दिव में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र विक्रेताओ के द्वारा एक बाइक रेली का सफल आयोजन हुआ जिसकी शुरुआत सिलवासा मुंसिपल काउंसिल के अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री मनीष देसाई द्वारा फ्लैग दिखाकर की गई साथ ही कॉउंसिलर हितेशभाई पटेल
और दादरा नगर हवेली ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नटवर सिंह सोलंकी महामंत्री राजेंद्र भाई और कोषाध्यक्ष मुकुंद भाई जॉइंट सेक्रेटरी। धर्मेशसिंह चौहान , बसवाराज , विरल राजपूत और सभी कमेटी के सदस्य और दमन से केतनभाई पटेल , त्रिपाठी जी और अब्दुल रसीद भाई और साथ में आए हुए सभी गणमान्य केमिस्ट और दादरा नगर हवेली से सभी केमिस्ट भाई एवं बहनों ने हिस्सा लिया
इस रैली का उद्देश्य भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना जिसके तहत क्वालिटी मेडिसिन सस्ते दामों पर देने की जो योजना है वो सही मायने में मानवता का बड़ा काम है
जिसके तहत नव हज़ार से भी ज़्यादा मेडिसिन बिलकुल सस्ते दाम पर उपलब्ध करायी जा रही है जिसकी जानकारी एवं इस परियोजना का लाभ सब लोग ले इस के फलस्वरूप जन जागृति अभियान का आयोजन पिछले तीन चार दिनों से हो रहा है ।



