
ग्रामिणों तक पहुंचा रहे हैं एकत्रित किये हुए जरूरत के सामान
तपोवन, संजान : । ‘कुछ ऐसा कर बंदे कि नाम हो जाए, ईश्वर तुझपे मेहरबान हो जाए। मुफलिसों की मदद के लिए दौलत नहीं तो क्या, इस हौसले से निकल कि उनका काम हो जाए।’ इसी सोच के साथ किसी के घर में बेकार पड़ी चीजो को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एवं रिसर्च की लीगल एड एंड अवेरनेय सेल के युवा कदम बढ़ा चुके हैं। हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एवं रिसर्च की LAAC’s के छात्रों ने दिवाली दान अभियान के अंतर्गत लोगों के घरों से पुराने कपड़े और इस्तेमाल में आने वाली जरूरी सामान एकत्रित कर जरूरतमंदों के बीच बांटने के काम में जुटे हैं। इस अभियान कॉलेज के आदिल अंसारी, धेय भावसारी, मोएन पठान, शाइस्ता सैयद, महेश पाटिल, प्रफुल पाण्डेय, संकाय समन्वयक और एलएएसी प्रभारी एवं सहायक प्रो शिल्पा तिवारी शामिल रहीं। LAAC’s के छात्रों ने दिवाली दान अभियान के तहत 1000 पेंसिल, 100 किताबें, 200 कलर, कलर बॉक्स के साथ गिफ्ट – 6 कैंपस बॉक्स, 3 कप्स, 2 ज्यामिति बॉक्स, 1 कैरम बोर्ड स्केटिंग बोर्ड के साथ, 50 खिलौने, 15 जूते,3 बैग, 50 से अधिक साड़ियां, 800 के पास टीशर्ट, पैंट 600 जोड़े, बच्चों के कपड़े-200, लड़कियों के लिए लगभग 300 कपड़े, 100 से अधिक किताबें एकत्रित किया गया है।LAAC’s के छात्र गांव-गांव घूमकर जरूरतमंदों तक इन सामानों को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही रेडक्रास एवं अन्य एनजीओं के सहयोग से भी एकत्रित सामानों को लोगों तक पहुंचाने का सराहनिय कार्य किया जा रहा है।



