दादरा एवं नगर हवेली और दमण एवं दीव के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेल जी के कुशल नेतृत्व में दमण में “बढे चलो – लहरा दो, हर घर तिरंगा फेहरा दो”यह अभियान जोर शोर से मनाने की तयारी शुरू

0
149

“बढे चलो – लहरा दो, हर घर तिरंगा फेहरा दो” के माध्यम से कलाकारों ने हर घर तिरंगा के प्रति फैलाया सन्देश
संस्कृति मंत्रालय की ओर से कलाकारों द्वारा नृत्य के माध्यम से पर्यटकों एवं जनता को किया जागरूक
13 से 15 अगस्त हर घर, ऑफिसों, कंपनियों में लगाया जायेगा तिरंगे 
तपोवन, संजान :  माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव आजादी के 75 साल का जश्न मना रहा है । यह महोत्सव भारत के उन लोगों को समर्पित है, जिन्होंने न केवल भारत को अपनी विकासवादी यात्रा में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, बल्कि उनके भीतर प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के भारत 2.0 को सक्रिय करने के दृष्टिकोण को सक्षम एवं आत्मनिर्भर भारत को शक्ति और क्षमता भी है। यह महोत्सव उन लोगों को भी समर्पित है जिन्होंने भारत के आजादी की लड़ाई एवं भारत के प्रगति में अहम भूमिका निभाई।  आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत सरकार द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान शुरु किया गया है। 
केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण एवं दीव के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेल जी के कुशल नेतृत्व में दमण में यह अभियान जोर शोर से मनाने की तयारी शुरू है।  इस उपलक्ष्य में मोटी दमण लाइट हॉउस बिच के निकट शाम 5 बजे संस्कृति मंत्रालय की ओर से कलाकारों द्वारा “हर घर तिरंगा को सफल” बनाने हेतु फ़्लैश मोब डांस किया गया। कलाकारों ने नृत्य के जरिये पर्यटकों एवं जनता को हर घर तिरंगा के प्रति जागरूक किया एवं इसे सफल बनाने हेतु प्रेरित भी किया. यह कार्यक्रम पुरे देश के विभिन्न जगहों से जिवंत प्रसारित किया गया। इस मौके पर समाहर्ता डॉ.तपस्या राघव जी, उप समाहर्ता श्री मोहित मिश्रा जी, एसपी श्री अमित शर्मा जी, एसडीपीओ श्री मणिभूषण सिंह जी, बीडीओ श्री प्रेमजी मकवाणा जी, जिला पंचायत प्रमुख श्री नविन पटेल जी मौजूद रहकर इसे सफल बनाया।
गौरतलब है कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों के मन में राष्ट्र के प्रति कर्त्तव्य बोध उत्पन्न करके आगामी 25 वर्षो के संकल्पों को पूरा करने का प्रण लेना है। केंद्र सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए फ्लैग कोड में भी अहम बदलाव किये हैं। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए चतुर्दिक प्रयास हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here