दानह से प्रकाशित राष्ट्रीय मासिक समाचार पत्र महाकाल संदेश और यू ट्यूब चैनल ने दी नैनीताल में दस्तक

0
168

फिल्म अभिनेता स्वर्गीय निर्मल पांडेय के तृतीय स्मृति समारोह में महाकाल ग्रुप बना मीडिया पार्टनर

तपोवन, संजान : अपनी विश्वसनीयता और उच्च दर्जे की पत्रकारिता के दम पर बनाया अपना खास मुकाम
सिलवासा: सिलवासा से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय मासिक हिंदी समाचार पत्र महाकाल संदेश और महाकाल संदेश यू ट्यूब चैनल ने अपनी विश्वसनीयता और उच्च मापदंड की पत्रकारीता की वजह से दानह में अपना अलग स्थान बनाया है. अपनी इसी विश्वसनीयता की वजह से महाकाल संदेश को उत्तराखंड के नैनीताल शहर में होने वाले स्वर्गीय निर्मल पांडेय स्मृति फेस्टिवल के लिए मीडिया पार्टनर चुना गया है. यह दानह एवम् दमण दीव के लिए बहुत गौरव की बात है.
इस समारोह में निर्मल पांडेय को बढ़ी शिद्दत से याद किया जायेगा. साथ ही उनकी महत्त्वपूर्ण फिल्मों के अंश भी दिखाए जाएंगे.
10अगस्त को यह समारोह कुमाऊ यूनिवर्सिटी में आयोजित होगा. इस समारोह में बड़ी संख्या में फिल्म स्टार, फिल्म निर्देशक, लेखक और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग आयेगे.
इस समारोह में प्रसिद्ध अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी को एक्टिंग आइकॉन अवार्ड दिया जायेगा. इसके अलावा इस समारोह में सुप्रसिद्ध अभिनेता अमोल पालेकर भी शिरकत करेंगे . इस मौके पर उनको भारतीय सिनेमा में दिए गए अपने अमूल्य योगदाम देने के लिए लाइफ टाइम अवार्ड दिया जायेगा . इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर रामलीला और थियेटर से जुड़े शख्स मिथिलेश पांडेय और सुप्रसिद्ध स्कॉलर, ऑथर और फिल्म क्रिटिक कुमार विमलेंदु उपस्थित रहेंगे.
इस समारोह का आयोजन निर्मल पांडेय स्मृति न्यास करवा रहा है, ये उनका तीसरा स्मृति समारोह है. इस समारोह में भाभीजी घर पर है सीरियल के मनमोहन तिवारी यानि रोहिताश्व गौर भी शिरकत करेंगे.
इसके अलावा इस समारोह में और भी मशहूर टीवी और फिल्म कलाकारों के आने की संभावना है. इस कार्यक्रम को ज़िम्मेदारी सुप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक अनिल दुबे ने उठा रखी है. अनिल चिड़ियाघर और लापतागंज जैसे दर्जनों सीरियलो को डायरेक्ट कर चुके है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here