संसद सदस्य कलाबेन डेलकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी

0
157

️सांसद कलाबेन डेलकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आदिवासी समाज का गौरव बताया।

तपोवन, संजान :दादरा नगर हवेली की सांसद कलाबेन मोहन डेलकर ने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें राष्ट्रपति के सर्वोच्च पद पर होने पर बधाई दी। इस अभिवादन में सांसद कलाबेन डेलकर ने दादरा नगर हवेली जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला सांसद के रूप में अपना परिचय दिया। सांसद ने नवनियुक्त राष्ट्रपति के समक्ष महिलाओं और आदिवासी समुदाय के लिए गर्व की भावना व्यक्त की। इस साक्षात्कार में दानह क्षेत्र के लोगों, इसकी पहचान और विशेषताओं पर विस्तार से संक्षिप्त चर्चा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here