माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार स्वास्थ्य निदेशक डॉ. वी. के. दास द्वारा जैनेरिक मेडिसिन को बढ़ावा देने के लिए संघ प्रदेश के दीव जिल्ले में सभी निजी दवा विक्रेताओं, निजी अस्पताल संचालको एवं चिकित्सको की सभा का किया गया आयोजन

0
141

तपोवन, संजान:

संघ प्रदेश के मरीजों को अच्छी गुणवत्ता की दवाइयाँ मिल सके इसके लिए दिनांक 09-06-2022 के दिन माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार दा.न.ह. एवं दमन के तर्ज पर दीव में सभी निजी दवा विक्रेताओं, निजी अस्पताल के संचालक एवं चिकित्सको की सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में दीव जिल्ला के लगभग सभी दवा विक्रेताओं एवं चिकित्सको ने हिस्सा लिया। इस सभा को स्वास्थ्य निदेशक डॉ. वी. के. दास ने संबोधित किया। इस सभा का मुख्य उद्देश्य था लोगों तक अच्छी गुणवत्ता की दवाओं (जैनेरिक मेडिसिन) को मुहैया करवाना वो भी उचित और सस्ते दामों पर।
स्वास्थ्य निदेशक डॉ. वी. के. दास ने दीव के गोघला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित सभा में आये सभी दवा विक्रेताओं एवं चिकित्सको को जैनेरिक मेडिसिन और उनके महत्व के बारे में समझाया और निर्देश दिया कि वे जैनेरिक मेडिसिन की बिक्री को बढ़ावा दें और उनकी दवा की दुकानों के आगे ”यहाँ पर जैनेरिक दवाइयाँ उपलब्ध है” के होर्डिंग/बैनर लगाएं, ताकि लोग जैनेरिक दवाइयाँ खरीदने के लिए जागरूक हों. निजी अस्पताल एवं चिकित्सको को अपने मरीज को जैनेरिक मेडिसिन लिखने, उपलब्ध करवाने और उनके फायदे मरीज को समझाने पर ज़ोर देने का आग्रह किया. सभी दावा की दुकानों पर सी.सी.टी.वी. लगाने पर ज़ोर देते हुये यह निर्देश दिये गए की जिनके दुकानों में केमरे लगे हैं वो अच्छा हैं पर जिनहोने नहीं लगाया हैं उन्हे जल्द से जल्द सी.सी.टी.वी. केमरे अपने दुकानों पर लगाना हैं और यह अनिवार्य हैं. स्वास्थ्य निदेशक ने पारदर्शिता लाने के लिए आरोग्य विभाग द्वारा बनाई हुई सॉफ्टवेर जिसमे जेनेरिक दवाओ का पूरा विवरण और बेचने खरीदने की जानकारी होती हैं उसको उपयोग में लाना अनिवार्य करने के निर्देश दिये. अंत में स्वास्थ्य निदेशक ने सभी दवा विक्रेताओं, निजी अस्पताल के संचालक एवं चिकित्सको से अनुरोध किया कि वे जैनेरिक मेडिसिन को बढ़ावा दें और जरूरतमंद लोगो तक अच्छी और बेहतर सुविधा पहुँचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के सहभागी बनें. इस आयोजित सभा में स्वास्थ्य विभाग के डॉ. के. सुलतान, डॉ. अजय शर्मा एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here