संघ प्रदेश प्रशासक श्री प्रफुल पटेल जी पहुँचे दीव
कार्यक्रम स्थलों का किया निरीक्षण

0
143

तपोवन, संजान :
दीव 09 जून, 2022 : संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण एवं दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक श्री प्रफुल पटेल माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के दीव दौरे और पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के मद्देनजर आज दीव पहॅुचे। दीव पहॅुचते ही माननीय प्रशासक ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में एक बैठक की और पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की दिनांक 11/06/2022 को होनेवाली बैठक की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान प्रशासन महोदय ने सुरक्षा संबंधी, साफ-सफाई तथा माननीय गृह मंत्री के कार्यक्रम स्थलों पर की गई तैयारियों का निरीक्षण किया और प्रशासनिक अधिकारियों को समुचित तैयारियों से संबंधित आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिए। माननीय प्रशासक ने इस दौरान समाहर्तालय के सामने रखे गए सेवानिवृत आइ्रएनएस खुकरी पी-49 युद्धपोत स्थल, दीव किला, गंगेश्वर एवं माननीय गृह मंत्री जी की होनेवाली जनासभा स्थल का मुआयाना किया और की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस निरीक्षण के दौरान माननीय प्रशासक के साथ प्रशासन के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।उल्लेखनीय है कि माननीय गृह मंत्री जी दिनांक 11/06/2022 को दीव दौर पर आनेवाले हैं। इस दौरान वे पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा के मुख्यमंत्री या उनके प्रतिनिध मौजूद रहेंगे। बैठक के बाद माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह एक जनसभा को भी संबोधित करनेवाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here