Home संघप्रदेश नानी दमन मरवड़ में संत श्री आशारामजी आश्रम में जिला स्तरीय श्री...

नानी दमन मरवड़ में संत श्री आशारामजी आश्रम में जिला स्तरीय श्री योगवेदांत सेवा समितियों के स्नेह मिलन का कार्यक्रम आयोजित हुआ….

0
221

तपोवन,संजान:संत श्री आशारामजी आश्रम,मरवड़,नानी दमन में वर्ष 2022 के लिए जिला स्तरीय श्री योगवेदांत सेवा समितियों के स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया,जिसमें सर्वांगीण विकास के लिए सत्संग में समितियों की सेवाओ को कैसे बढ़ाया जाए और सामाजिक उत्थान आदि के दैवीय कार्यों में कैसे भाग लिया जाए,इस बारे में बताया गया।
इसी कड़ी में सुबह संत श्री आशारामजी बापू द्वारा प्रज्वलित अखंड ज्योत के साथ संकीर्तन यात्रा डूंगरा आश्रम,वापी से मरवड़,दमन आश्रम तक निकाली गई।
साध्वी अनुराधा दीदी द्वारा सत्संग में बताया गया की पद्म पुराण के अनुसार वैशाख (माधव) मास में जो भक्तिपूर्वक दान,जप,हवन और स्नान आदि शुभ कर्म किये जाते हैं,उनका पुण्य अक्षय तथा सौ करोड़ गुना अधिक होता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित करते हुए किया।जिसमे संसद सदस्य श्री लालूभाई बी पटेल,सूरत आश्रम से श्री भद्रेशभाई,सिलवासा से श्री जितुभाई,श्री गोपालभाई टंडेल प्रमुख दमन समिति,श्री सीतारामभाई प्रमुख सुथारपाड़ा (कपड़ा) विस्तार,श्री डायाभाई पोंसरी समिति,वक्ता रूप में श्री साध्वी अनुराधा दीदी,श्री चनणारामजी बाड़मेर समिति दक्षिण गुजरात,श्री शिवाजीभाई ऋषि प्रसाद दक्षिण गुजरात,श्री चौपाराम भाई,राजस्थान समिति की और से उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वलसाड,नवसारी,डांग जिला और केंद्र शासित प्रदेश (दमन, सिलवासा) की सभी समितियों के सेवा कार्यों को कैसे बढ़ाया जाए एवं सम्मेलनो का आयोजन करना है।
ऋषि प्रसाद विभाग,बाल संस्कार केंद्र विभाग,महिला मंडल,युवा सेवा संघ,श्री योगवेदांत सेवा समिति और सोशल मीडिया विभाग सभी एक साथ हुए और आने वाले दिनों में एक महान संगठन बनाकर सेवा यज्ञ में भाग लेने का संकल्प लिया गया।साधकों के संगठन को कैसे मजबूत किया जाए और समाज सेवा के कार्य को कैसे बढ़ाया जाए,इस पर चर्चा की।ध्यान,प्राणायाम,योग जैसे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले प्रयोग सिखाए गए।ब्रह्मचर्य और संयम की शिक्षा देकर एक लाख युवाओं में दिव्य प्रेरणा का प्रकाश फैलाने का निर्णय लिया गया।
अच्छे स्वास्थ्य और बड़ी बीमारियों से बचाव के लिए योग,प्राणायाम,आसनों का महत्व समझाया गया।आज पाश्चात्य देशों ने भी सनातन संस्कृति की तुलसी,गौमाता और योग का आश्रय लिया है।
वापी आश्रम संचालक श्री मुकेश भाई ने समिति सेवा के सशक्तिकरण के लिए सोशल मीडिया विषयों पर वक्तव्य दिया।संत श्री आशाराम जी बापू द्वारा प्रेरित चलाए जा रहे अनेकों कार्यक्रमों में महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु ‘चलें स्व की ओर’…महिला शिबिर का आयोजन,बेटी बचाओ अभियान,तेजस्विनी अभियान,आध्यात्मिक जागरण हेतु युवती एवं महिला संस्कार सभाएं,दिव्य शिशु संस्कार अभियान,निःशुल्क चिकित्सा सेवा,चल चिकित्सा सेवा मातृ-पितृ पूजन दिवस,कैदी उत्थान कार्यक्रम,घर-घर तुलसी लगाओ अभियान,गौ-संवर्धन व हर अमावस्या पर गरीबों में भंडारे,दीपावली पर दरिद्रनारायण सेवा आदि समाजोत्थान के कार्य किए जाते हैं ।
उन्होंने कहा कि ये सारे दैवी सेवाकार्य संत श्री आशारामजी बापू की प्रेरणा से चलाए जाते हैं।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!