उमरगांव तालुका संजान गॉव के पास हुमरण शिवमंदिर में 22 साल के लड़के की लाश पंखे से लटकी मिली

0
176

तपोवन,संजान:उमरगांव तालुका में संजान गॉव के पास हुमरण में एक शिव मंदिर स्थित है,दि.08-03-2022 को सुबह 9 बजे के आसपास मंदीर के एक रूम में एक लड़का पंखे से लटका हुआ मिला।
प्राप्त हुई माहिती के अनुसार यह घटना दि.07-03-2022 शाम 6 बजे से लेकर दि.08-03-2022 के सुबह 7:15 के बीच हुई है.
मंदिर में रहने वाले भरतभाई गोसाईभाई टंडेल को सुबह 9 बजे इस बात का पता चला तब उन्होंने ताबड़तोड़ पुलिस को फ़ोन लगाया और इसके बारे में जानकारी दी,उसके बाद उमरगॉव पुलिस ने वहाँ पहोचकर मृतदेह को हिरासत में लिया ओर आगे की जांच शुरू की,पुलिस की जांच के मुताबिक चिंतन ने आत्महत्या की है।
सूत्रों के अनुसार मृत लड़के का नाम चिंतन जयंतीभाई टंडेल है और इसकी उम्र लगभग 22 साल है,चिंतन वलसाड के दांती गॉव के रहवासी है,चिंतन भिलाड के किसी सरकारी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था और शिव मंदिर आश्रम के 13 नंबर की रूम में वह अपने एक मित्र के साथ रहता था ओर अचानक ऐसा कदम उसने क्यों उठाया अब तक इसका कारण नही पता चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here