Home संघप्रदेश दमन जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन पटेल ने मरवड़ में आदर्श गाँव के...

दमन जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन पटेल ने मरवड़ में आदर्श गाँव के तहत बनने वाली सड़क के निर्माण का किया भूमिपूजन : दलवाडा गाँव के अग्रणियों के साथ कार्य का किया शुभारंभ

0
213

तपोवन,संजान :दमण जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवीन रमणभाई पटेल ने पदभार संभालते ही प्रशासक प्रफुलभाई पटेलजी द्वारा आदर्श गाँव के तहत बनने जा रही सड़क निर्माण कार्य शुरू किया। ग्रामीण विकास कार्यों का प्रारंभ आज उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र दलवाडा से शुरू किया। मरवड पंचायत के दलवाडा गाँव के चौकी फलिया में उन्होंने जि. पं. उपाध्यक्षा मैत्री जतिन पटेल, एक्जीक्युटिव इंजीनियर एम. डी. गोहिल, सरपंच प्रीतिबेन हलपति, उप सरपंच सतीश पटेल, मरवड़ पंचायत सदस्यों, अग्रणी प्रवीण पटेल सहित दलवाडा गाँव के अग्रणियों के साथ असफाल्ट रोड (डामर) के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। यह एक किमी से अधिक लम्बी सड़क चौकी फलिया से प्रकाश फलिया तक बनाई जाएगी। काफी समय से इस सड़क के निर्माण की जरूरत जताई जा रही थी। दलवाडा गाँव के अग्रणियों ने इस रोड के निर्माण कार्य को प्रारंभ करवाने के लिए प्रशासक प्रफुलभाई पटेल जी का आभार व्यक्त किया l जि. पं.अध्यक्ष नवीन रमणभाई पटेल ने कहा कि प्रशासक प्रफुलभाई पटेलजी के मार्गदर्शन में दमण जिला पंचायत ग्रामीण विकास कार्यों को गति प्रदान करने और निरीक्षण करने का कार्य किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!