उप-समहर्ता सिलवासा मिस चार्मी पारेख द्वारा कौंचा वन धन विकास केंद्र क्लस्टर का भव्य उद्घाटन

0
222

तपोवन,संजान। 3 मार्च, 2022 पूर्वाहन 11:00 बजे उप-समहर्ता सिलवासा मिस चार्मी पारेख द्वारा दीप प्रज्वलित कर कौंचा वन धन विकास केंद्र क्लस्टर का उद्घाटन किया और इस दौरान सभी वी.डी.वी.के. को बैंक पासबुक और टूलकिट वितरित किया गया । इस अवसर पर उपस्थित वन धन विकास केंद्र क्लस्टर के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, बड़ौदा रसेटी निदेशक श्री सुनील माली जी, निगम के वरिष्ठ प्रबंधक श्री अंबिका सिंह एवं सरपंच, उप-सरपंच पंचायत दूधनी एवं अन्य लोगों को सम्बोधित करते हुये बताया कि चालू वित्त्-वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री वनधन योजना के अंतर्गत दादरा नगर हवेली जनपद में वन धन विकास केंद्र क्लस्टर स्थापित करने की स्वीकृति अनुसूचित जनजाति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान की गई थी जिसके अंतर्गत 20 – 20 सदस्यों वाले 15 वन धन विकास केंद्र स्थपित करना था जिसे राज्य कार्यान्यवन एजेंसी अनुसूचित जाति अनुसूचित-जनजाति निगम द्वारा अपने अथक प्रयास से इस सपने को साकार किया ।

प्रतिवर्ष जंगलों में पाये जाने वाले वाले कीमती वन उत्पाद जो बेकार हो जाते थे अब क्लस्टर के स्थापित हो जाने से गिलोय, वहेड़ा, शतावरी, गोरखमुंडी, पलाश के फूल आदि ऐसे 87 प्रकर के वन उत्पादों को वन धन विकास केंद्र के सदस्यों द्वारा एकत्र करके क्लस्टर पर बेंचेंगे जिससे इन लोगों की अतिरिक्त आय होगी। भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर वन उत्पादों को वन धन विकास केंद्र क्लस्टर पर खरीदा जायेगा तत्पश्चात उनकी सफाई, छंटाई, मिलिंग, पैकेजिंग और ब्रांडिंग करके ट्राइफेड के सहयोग से इसे बाजार में उपभोक्ताओं के लिए बेचा जाएगा ।

वन धन विकास केंद्र क्लस्टर के स्थापित हो जाने से यहाँ के आदिवासी भाइयों और बहनों को अब वन उत्पाद से लाभ होगा और वन उत्पाद नष्ट होने से भी बच जाएंगे। आने वाले समय में यही वन उत्पाद यहाँ के लोगों की आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here