यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रही छात्राओं के साथ परिवार ने सकुशल स्वदेश लौटने पर प्रशासक प्रफुलभाई पटेल से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया

0
171

तपोवन,संजान। संघप्रदेश दादरा नगर हवेली तथा दमण – दीव के प्रशासक प्रफुलभाई पटेल से यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रही छात्राओं ने सकुशल स्वदेश लौटने पर अपने परिजनों के साथ मुलाकात कर इस महान कार्य के लिए भारत सरकार का शुक्रगुजार किया तथा प्रशासक प्रफुल्ल पटेल का आभार मानकर अपनी खुशी का इजहार किया प्राप्त जानकारी के अनुसार संघप्रदेश की चार छात्राएं जिनके नाम मानसी शर्मा , खुशी अजय भंडारी , ध्वनि मनीष प्रधान और ललिता नैनाराम चौधरी युक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई हेतु गई थीं , मगर वहां युद्ध के दौरान बिगड़ते हालातों को देखते हुए सभी भारतीय छात्र – छात्राएं अपने वतन लौटने हेतु कई दिनों से प्रयासरत थे , मगर उड़ान रद्द होने के कारण वे भारत लौटने में असफल हुए जिस कारण विद्यार्थियों ने वीडियो मैसेज तथा सोशल मीडिया के जरिए भारत सरकार तथा अपने अपने राज्यों / संघप्रदेश से वापसी हेतु गुहार लगाई संघप्रदेश दादरा नगर हवेली तथा दमण – दीव प्रशासन ने यूक्रेन में फंसी चारों छात्राओं की वापस हेतु तत्काल कार्यवाही करते हुए छात्राओं की जानकारी विदेश मंत्रालय के साथ साझा करते हुए इनकी घर वापसी कवायद शुरू की थी । भारत सरकार एवं संघप्रदेश दादरा नगर हवेली तथा दमण – दीव की तत्परता के परिणाम स्वरूप सभी छात्राएं सकुशल घर लौट चुकी हैं । उक्त सभी छात्राओं ने अपने परिजनों के साथ संघप्रदेश दादरा नगर हवेली तथा दमण – दीव के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल से मुलाकात कर भारत सरकार एवं संघप्रदेश प्रशासक का आभार माना है । । छात्राओं के परिजनों ने प्रशासक प्रफुल्ल पटेल से मुलाकात कर उन्हें बताया कि यूक्रेन पर हमले की जानकारी होते ही दहशत में थे । छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे । संघप्रदेश दादरा नगर हवेली तथा दमण – दीव प्रशासन ने इस मामले में तत्परता दर्शाते हुए | तत्काल कार्यवाही की और विदेश मंत्रालय को सभी छात्राओं की जानकारी भेजी । और सभी छात्राएं सकुशल संघप्रदेश वापस आई । तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली है । छात्राओं और परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं संघप्रदेश प्रशासक प्रफुल्ल पटेल के प्रति आभार प्रकट किया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here