यूक्रेन से सुरक्षित दमण लौटी मानसी शर्मा से प्रशासन प्रफुल पटेल और दमण जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन पटेल और सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल ने शुभेच्छा मुलाकात की

0
200

तपोवन,संजान: तपोवन,संजान: यूक्रेन में फंसी दमण की छात्रा मानसी शर्मा भारत पहुँची। दमण की छात्रा  रोमानिया से एयरइंडिया की  विशेष फ्लाइट से दिल्ली पहुँची। यूक्रेन में पढाई कर रही मानसी शर्मा दिल्ली पहुंची वहा दानह ओर दमन दीव हाउस के अधिकारी हरीशचंद्र ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया।दिल्ली से दमन सुरक्षित लाने की व्यवस्था प्रशासन ने की। अपने घर दमण सुरक्षित वापस आयी । इसी के चलते यूक्रेन से भारत लौटी दमण की छात्रा मानसी शर्मा ने संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण – दीव तथा लक्षद्वीप के यूक्रेन से दमण ( भारत ) लौटने प्रशासक प्रफुल पटेल ने मुलाकात की । इस मौके पर प्रफुल पटेल के प्रयासों की मानसी शर्मा ने प्रशासक प्रफुल सराहना की । साथ ही उन्होंने पटेल का आभार मानते हुए प्रशासक प्रफुल पटेल को पुष्पगुच्छ देकर उनका आभार जताया । इस अवसर पर प्रशासक प्रफुल पटेल से सकुशल दमण लौटने पर मानसी शर्मा का मुंह मीठा कराया ।

दमन जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन पटेल और जिला पंचायत सदस्यों ने यूक्रेन से दमन लौटी मानसी शर्मा ( एम बी बी एस 2)  से मुलाकात की।दमण जिला पंचायत के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष बाबू ( विकास ) पटेल ,सोमनाथ – बी जिला पंचायत सदस्य वर्षिका पटेल , सोमनाथ – ए जिला पंचायत सदस्य रीना हरीश पटेल समेत सदस्यों की रही मौजूदगी। यूक्रेन में लगातार हो रही बमबारी से भारतीयों में बहुत ही डर और भय व्याप्त हो गया है । केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार अपने स्तर पर यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों एवं भारतीयों को लाने के लिए प्रयास करते है । लगतार एयर इंडिया फ्लाइट समेत के जरिये भारतीयों को वहां से सुरक्षित लाया जा रहा है । दमण जिला पंचायत अध्यक्ष की अगुवाई में जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि मंडल ने मानसी शर्मा से मुलाकात कर बधाई दी । इसके साथ ही यूक्रेन में फसे विद्यार्थियों के बारे में हालचाल जाना ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here