दादरा नगर हवेली प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ०१ मार्च से ३१ मार्च तक डिजिटल सदस्यता जनसंपर्क अभियान सुरू , अभियान खत्म होते ही ब्लॉक कमेटी से लेकर प्रदेश कमेटी और प्रदेश अध्यक्ष पद का चुनाव होंगे : प्रभु टोकिया ( कांग्रेस नेता )

0
172

तपोवन,संजान: दा.न.ह कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रभु टोकिया ने प्रेसवार्ता में कहा की कांग्रेस पार्टी  सभी के सहयोग और समर्थन से आज भी देश में एकता , सामाजिक समरसता और सभी की बराबरी के लिये लड़ाई लड़ रही है । इस लड़ाई को और मज़बूत , धारदार और सार्थक बनाने के लिये  कांग्रेस परिवार में अधिकतम सदस्यों को जोड़ने और उनकी आवाज़ को ताक़त दिलाने की आवश्यकता है । इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान को अधिक सरल और सुगम बनाने के लिये डिजिटल मेंबरशिप अभियान की शुरुआत की है । कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान खत्म होते ही , ब्लॉक कमिटी , जिला स्तर कमेटीया गठित कि जाएगी , इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस एजुकेटिंग कमेटी और दादरा नगर हवेली प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु संगठन को मज्बुत करने हेतु आने वाले २ माह में , 3 चरण में चुनाव होंगे । कांग्रेस विचार धारा को मानने वाले और प्रदेश में लोकशाही को मजबूत करने हेतु ज्यादा से ज्यादा प्रदेश की जनता इस डिजिटल सदस्यता अभियान में बड़ चडकर हिस्सा ले और कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करे और प्रदेश स्तर की कमेटीया गठित करने की चुनाव में अपनी हिस्सेदारी करे । इस लीये दादरा नगर हवेली के तमाम जनता को निवेदन किया गया है कि डिजिटल सदस्यता अभियान में हिस्सा लें और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें , प्रदेश वासियों को कांग्रेस पार्टी आस्वाशन देती है कि जैसे ही कमेटीया गठित हो जाने के बाद प्रदेश में चल रही विभिन्न समस्याओं को लेकर रोड पर उतरेंगे और लोकतंत्र बचाओ , दादरा नगर हवेली बचाओ जन आंदोलन करेंगे । दादरा नगर हवेली के जन प्रतिनीधीयो का अस्तित्व बचाना है , प्रशानिक अधिकारीयों कि मनमानी को रोकना है , भष्ट्राचार रोकना है और प्रदेश की समस्याओं का निराकरण करना है , तो अब कांग्रेस पार्टी ही एक विकल्प है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here