तपोवन,संजान: वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय के 5 मेडिकल कॉलेज में संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव का छात्र प्रथम वर्ष की परीक्षा में 77.11% के साथ पुरे UNIVERSITY में पहले स्थान पर संघप्रदेश दादरा नगर हवेली और दमन दीव के सायली गाव स्थित नमो मेडिकल कॉलेज के 2020-21 बैच का रिज़ल्ट आ चुका हैं और यह प्रदेश के लिए गौरव की बात हैं की हमारे नमो मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाला एक छात्र मितेश कन्हैया झा जो की दादरा नगर हवेली का रहवासी हैं उन्होने पूरे UNIVERSITY में टॉप किया हैं और प्रथम स्थान हासिल किया हैं. यह परीक्षा पहले वर्ष MBBS वालों की हुई थी जोकि 2020-21 बैच से हैं और उनकी परीक्षा जनवरी 2022 में ली गयी थी. वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय के कुल मिलके 5 मेडिकल कॉलेज हैं जीनमे पहले वर्ष के लगभग 977 छात्र-छात्राए पढ़ते हैं. मितेश झा ने इन कॉलेज के पहले वर्ष में पढ़ने वाले बच्चो को परीक्षा में पीछे छोड़ा हैं. 1. Government Medical College – Surat (250 छात्र-छात्राए) 2. SMIMER – Surat (200 छात्र-छात्राए) 3. Dr. Kiran Patel Medical College & Research Institute – Bharuch (150 छात्र-छात्राए) 4. GMERS – Valsad (200 छात्र-छात्राए) एवं 5. NAMO Medical Education & Research Institute – UT of DNH & DD (177 छात्र-छात्राए). चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाए के निदेशक डॉ. वी. के. दास ने बताया की यह हमारे लिए बहोत गौरव की बात हैं की हमारे प्रदेश के नमो मेडिकल कॉलेज के छात्र ने पूरे UNIVERSITY में प्रथम स्थान हासिल किया हैं जिसमे 5 मेडिकल कॉलेज के लगभग 977 छात्र-छात्राए में श्री मितेश झा ने 77.11% हासिल करके पहला आया हैं. मितेश झा का प्रथम स्थान हासिल करना कॉलेज के छात्र-छात्राए का होसला बढ़ाएगा साथ साथ प्रदेश में अभिभावकों में अपने बच्चो को पढ़ाई में आगे बढ़ाने के प्रति प्रेरणा देगा. यह सफलता में पूरे नमो मेडिकल कॉलेज के अध्यापको एवं स्टाफ का बच्चो के प्रति पढ़ाई को लेकर रुचि साफ दिखाई देती हैं. मितेश झा एवं उनके परिवार ने खुसी व्यक्त की हैं और कहा की माननीय प्रशाशक प्रफुल पटेल जी के विकासशील सोच के वजह से मेडिकल कॉलेज प्रदेश को मिला हैं जिसके वजह से आज हमारा लड़का याहा MBBS कर पा रहा हैं और पहले वर्ष के परीक्षा में पूरे UNIVERSITY में प्रथम आया हैं. उन्होने माननीय प्रशाशक श्री का तहे दिल से आभार माना हैं. नमो मेडिकल कॉलेज के डिन एवं सभी स्टाफ का भी उन्होने दिल से धन्यवाद किया हैं. स्वास्थ्य निदेशक ने कहा हैं की छात्र-छात्राए को बेहतर सुविधा के साथ साथ अच्छी सिक्षा देना नमो मेडिकल कॉलेज की प्राथमिकता हैं और आगे भी ऐसे परिणाम आए उसके लिए बच्चो का मनोबल बढ़ाते रहेंगे जिसके लिए पूरा कॉलेज का स्टाफ हमेशा तत्पर रेहता हैं.





