

सूरत :इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल और फाउंडेशन कोर्स के लिए आईसीएआई सीए रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया है। वहीं, परिणाम घोषित होते ही सूरत शहर का नाम भी चर्चा में है। क्योंकि, सूरत में रहने वाली राधिका बेरीवाला ने सीए फाइनल एग्जाम में पहले स्थान पर जगह बनाई है। बता दें, इससे पहले राधिका आपीसीसी के एग्जाम में भी पूरे देश में सेकेंड रैंक हासिल कर चुकी हैं।राधिका ने हरेक सब्जेक्ट वाइज जबर्दस्त परफॉर्मेंस हासिल की।एसडी जैन कॉलेज से ग्रेजुएशन के दौरान 80 फीसदी अंक मिले थे।





