दादरा नगर हवेली के दुधनी गांव को पर्यटन मंत्रालय द्वारा मिला बेस्ट टूरिज्म विलेज अवार्ड,पर्यटक करते हैं यहां जन्नत का एहसास….

0
203

विश्व पर्यटन दिवस पर केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन दीव के दुधनी गांव को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है, दरअसल विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक भव्य समारोह का आयोजन हुआ जिसमें दादरा एवं नगर हवेली जिले के दुजानी गांव को जिम्मेदार पर्यटन मॉडल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया इसकी जानकारी देते हुए संघ प्रदेश के पर्यटन सचिव श्री एस असकर अली ने कहा कि यह उपलब्धि निश्चित रूप से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं हमारे आदरणीय प्रशासक श्री प्रभु पटेल जी के कुशल नेतृत्व एवं उनके अथक प्रयास के फल स्वरुप संभव हुआ है जिन्होंने पर्यटन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है एवं निरंतर इस पर कार्य कर रहे हैं साथ ही उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रदेश को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूती देता है।
यह पुरस्कार नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा दिया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ माननीय केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत माननीय केंद्रीय नागरिक उद्द्यान्न मंत्री श्री किजरायो रम्मोहन नायडू एवं माननीय पर्यटन राज्य मंत्री श्री सुरेश गोपी थे
गुणवंत अभी यह है भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने पर्यटन स्थलों के लिए सर्वश्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत करने वाले गांव को सम्मानित करने के लिए सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता की शुरुआत 2023 में की थी जिसका उद्देश्य समृद्ध संस्कृति कर प्राकृतिक संपदा वाले गांव की पहचान करना और उन्हें मान्यता देना है जो अपने आर्थिक सामाजिक और पर्यावरण या पहलुओं में स्थिरता के प्रतिबद्धता के साथ समुदाय आधारित मूल्य और जीवन शैली को संरक्षण एवं बढ़ावा देते है।
सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता के पहले संस्करण 2023 में भी मंत्रालय ने संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन देव के देव का गांव को पुरस्कार प्रदान किया था और इस वर्ष इस प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण में दुधनी गांव को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है दुधनी गांव अपनी सस्टेनेबल एवं रिस्पांसिबल गतिविधियों के लिए पर्यटकों को आकर्षित करता है दूध का प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक धरोहर विश्व प्रसिद्ध है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here