साइंस क्लब माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल और वाइल्ड लाइफ एंड वी ने आयोजित किया ‘ई वेस्ट वॉरीअर चैलेंज: एजुकेशन, कलेक्ट एंड सेफली डिस्पोज़’ अभियान

0
194

माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल के साइंस क्लब और पर्यावरणविद गैरसरकारी संगठन वाइल्डलाइफ एंड अस ने ‘ई वेस्ट वॉरीअर चैलेंज: एजुकेशन, कलेक्ट एंड सेफली डिस्पोज़’ अभियान का सफल आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों तथा समाज मे ‘ई वेस्ट’ (खराब इलेक्ट्रॉनिक इलेक्ट्रिकल उपकरणों का कचरा) के प्रति जागरूकता फैलाना था। 17 अगस्त से 21 अगस्त के बीच  चले इस अभियान में माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल के विद्यार्थियों ने तकरीबन 15 हजार लोगों तक ई वेस्ट के प्रति जागरूकता तथा सही निपटान के बारे में  संदेश पहुचाया। इस अभियान में तकरीबन 200 किलो ई वेस्ट विद्यार्थियों द्वारा तथा स्कूल ने जमा किया जिसे अधिकृत रिसाईक्लर  तक पहुचाया जाएगा।

प्रधानाचार्या श्रीमती शांति वी. इनके मार्गदर्शन में इस अभियान के तहत स्कूल के साइंस क्लब की ओर से स्वयंसेवक तैयार किये गए थे जिन्होंने स्कूल के बाकी विद्यार्थियों को ई वेस्ट के पर्यावरण तथा स्वास्थ्य पर असर तथा इसे सुरक्षित रूप से निपटान के उपायों के बारे में जानकारी दी। इन विद्यार्थियोंने फिर  अपने अभिभावक तथा अपने पड़ोसियों को जागरूक किया। इस अभियान के तहत विद्यार्थियोमे ई वेस्ट के विषय पर विद्यार्थियों में चर्चासत्र,संगोष्ठी, चित्रकला स्पर्धा, क्विज स्पर्धा का आयोजन भी किया गया।

साइंस क्लब के अध्यक्ष ओजस पर्वतराज तांबड़े ने बताया कि खराब होने पर तथा सही तरीकेसे रिसाईकल ना करने पर मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर, उनके चार्जर्स जैसे  इलेक्ट्रॉनिक इलेक्ट्रिकल उपकरण न केवल पर्यावरण को हानि पहुंचाते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने खराब इलेक्ट्रॉनिक इलेक्ट्रिकल उपकरणों को अनाधिकृत लोगों को नहीं बेचें।

गैरसरकारी पर्यावरणविद संगठन ‘वाइल्डलाइफ एंड वी’ के श्री दिव्यांगसिंह चौहान इन्होंने छात्रों की पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेवारी की भावना की सराहना की और बताया कि यही आने वाले सुरक्षित भविष्य की सुनिश्चितता कर सकती है।

गौरतलब है कि इस अभियान के आयोजक ओजस पर्वतराज तांबड़े अध्यक्ष साइंस क्लब माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल ,इन्होंने  इसही विषय पर एक्शन रिसर्च प्रोजेक्ट डॉ होमी भाभा बालवैज्ञानिक स्पर्धा परीक्षा में प्रस्तुत कर  सुवर्ण पदक तथा बालवैज्ञानिक की उपाधि प्राप्त की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here