लायंस इंग्लिश स्कूल में 77वाँ स्वतंत्रता दिवस  समारोह।

0
171

तपोवन, संजान:लायंस इंग्लिश स्कूल के प्रांगण में 77वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रेम व हर्षोउल्लास के साथ  मनाया गया। इस अवसर पर लायंस इंग्लिश स्कूल के माननीय सभापति महोदय श्री फतेह सिंह जी चौहान, कोषाध्यक्ष श्री विश्वेश दवे जी ,संयुक्त सचिव श्री जयेंद्र सिंह राठौर जी ,संयुक्त कोषाध्यक्ष श्री हीरा भाई पटेल जी एवं कार्यकारिणी के सदस्यगण ,देवकी बा मोहन सिंह जी चौहान कॉलेज की प्राचार्या जी ,हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एण्ड रिसर्च कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या एवं उपप्राचार्या जी एवं लायंस इंग्लिश स्कूल की प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती निराली पारीख जी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में श्री फतेह सिंह जी चौहान  ने ध्वजारोहण किया । तत्पश्चात राष्ट्रगान एवं झंडा गीत गाया गया ।इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा देश प्रेम को व्यक्त करते हुए कुछ विशेष कृतियाँ प्रस्तुत की गईं । स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दादरा  नगर हवेली दमन  एवं दीव के पुलिस विभाग की ओर  ‘मेरी माटी मेरा देश’ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें हमारे विद्यालय के  विभिन्न छात्र   देवेश राणा  ने प्रथम पुरस्कार, राजलक्ष्मी श्रीवास्तव ने द्वितीय पुरस्कार एवं सेजल काले ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। आज के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि श्री फतेह सिंह जी चौहान द्वारा इन छात्रों को मेडल एवं प्रमाण पत्र द्वारा अलंकृत किया गया। आज के  शुभ अवसर पर हमारे  मुख्य अतिथि  महोदय ने अपने भाषण के द्वारा सभी को 77वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी एवं हमें सही मायने में  हमारे कर्तव्यों  एवं उत्तरदायित्व की याद दिलाते हुए  देश के महापुरुषों, क्रान्तिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। देश के वीर शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन से श्रद्धांजलि अर्पित की। आज की पीढ़ी भी  आज़ादी की महत्ता को समझे , जाने उसे सदैव याद रखें इस बात पर उन्होंने विशेष जोर देते हुए विद्यार्थी जीवन से ही छात्रों में  देशभक्ति की भावना ,देश का  मान- सम्मान ,स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान , देश धर्म सर्वोपरि धर्म आदि भावनाओं को बच्चों के अंदर जागृत करने की प्रेरणा दी ताकि आने वाले समय में वे  भविष्य निर्माता  बनकर देश के प्रति सही उत्तरदायित्व निभा सके। आज के इस पावन अवसर पर उन्होंने खासकर सरहद की रक्षा करने वाले वीरों को नमन किया एवं उनके माता-पिता को भी नमन किया जिन्होंने ऐसे पुत्र को जन्म दिया जो देश के प्रति पूरी तरह  से समर्पित हैं। वर्तमान समय में भारत देश हर एक क्षेत्र में जिस तरह से ऊंचाइयों को छू रहा है और देश-विदेश में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। इतना ही नहीं आपदा विपदा के समय भी देश एवं विदेश के साथ अपने सांस्कृतिक एवं मानवीय मूल्यों के साथ भाईचारा एवं मानवता धर्म निभा रहा है। आज के दिन माननीय महोदय ने अपने अमूल्य ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादाई शब्दों द्वारा इस बात का भी आश्वासन दिया कि लायंस क्लब आफ सिलवासा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर कार्यरत  रहते हुए गत  13 वर्षों में उनके नेतृत्व में विद्यालय में नवाचार की  नवीन प्रणालियां, नई तकनीकियां एवं बच्चों के विकास ,शिक्षा एवं सुरक्षा से संबंधित हर एक सुविधाओं को उन्होंने उपलब्ध कराने की कोशिश की है साथ ही आगे भी इस क्षेत्र में बढ़ चढ़कर अपना योगदान देते रहेंगे ताकि विद्यालय के छात्र जिस तरह से देश-विदेश में उच्च पद पर आसीन होकर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं । इस तरह अन्य छात्र भी अपनी पहचान बनाते हुए इस विद्यालय का छात्र होने पर गर्व महसूस कर सकें तथा देश के योग्य नागरिक बनकर अपने देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here