दादरा नगर हवेली व्यापारी एसोसिएशन ने बाढ़ की त्रासदी से गुजरे लोको को कपड़े,जूते,कंबल, फ्रूट,बरतन,बिस्कुट,अनाज की किट व आई फ्लू से बचाव के लिए काले चश्मो का वितरण किया

0
228

तपोवन, संजान:दादरा नगर हवेली व्यापारी एसोसिएशन ने चरितार्थ कर दिखाया जब प्रदेश के आदिवासी परिवार बाढ़ की त्रासदी से गुजरे है उनके रहने के आशियाना पूरी तरह तबाह हो गए है उनके पास खाने पीने पहनने का कुछ भी नही बचा तब दानह व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री शान्तु भाई पुजारी, सचिव सुनील महाजन, राजू भाई बंसल, रमेश धोखा, नरेश सीरवी, संजय पटेल, श्रीकांत गुप्ता,श्याम मोहन गुप्ता, राजेश, भंवर जी, भेरूनाथ जी, कांतिलाल माली सिलवासा दानह व्यापारी एसोसिएशन की पूरी टीम रखोली से सुरेश मोहिते, खिलजी भाई नरपत भाई और उनकी पूरी टीम खानवेल से राकेश भाई, छगन भाई और उनकी टीम के आव्हान पर उन परिवारों को इस आफत की घड़ी से निकालने के लिये आप सभी व्यापारियों ने तन मन धन से सहयोग किया और उन्हें इस संकट की घड़ी से उबारने का अभूतपूर्व प्रयास कियादादरा नगर हवेली व्यापारी एसोसिएशन की पूरी टीम ने और साथ में भाजपा 3D अध्यक्ष दीपेश टंडेल जी के मार्गदर्शन में खानवेल विस्तार के व्यापारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर तलवाड़ा,पारसीपाडा,भगतपाड़ा,ब्रह्मानपाड़ा,रुदाना,पाटलीपाडा,चौड़ा,पटेलपाडा,चावड़ा,धूमपाड़ा,तीन्डोला आदि क्षेत्रों में हर घर पर पहुचकर खाने का सामान,कपड़े,जूते,कंबल, फ्रूट,बरतन, बिस्कुट,अनाज की किट व आई फ्लू से बचाव के लिए काले चश्मो का भी वितरण किया. इस कार्य में सिलवासा,रखोली, खानवेल के व्यापारी भाइयो ने 2 टेंपो और एक इको गाड़ियों में सामान भर कर व घर घर जरूरतमंदों को समान पहुचाने में अपना अनुकरणीय सहयोग दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here