
तपोवन, संजान:दमण कोस्टगार्ड के कमांडिंग ऑफ़िसर श्री एस.एस.एन वाजपेयी के निमंत्रण पर दमण नगर पालिका के मेयर श्री असपि दमनिया और उनके साथी पार्षदों की टिम ने दमण कोस्टगार्ड स्टेशन का दोरा किया एवं उनके द्वारा कमांडिंग ऑफ़िसर श्री वाजपेयी जी से शिष्टाचार भेट की गई।इस दोरे में मेयर श्री के साथ नगरपालिका के अन्य पार्षदों में श्रीमती अनिता बेन पटेल,श्रीमती जशविंदर कोर,श्रीमती सोहिना बेन पटेल और श्री प्रमोद राणा प्रमुखरूप से उपस्थित रहे।
इस मुलाक़ात के दोरान कई विषयों पर चर्चा विचारणा की गई जिसमें स्वच्छता अभियान, दमण दिव मुक्ति अभियान के स्वतंत्र सेनानीओ के विषय में विस्तृत चर्चा की गई।और दमण के ऐतिहासिक तीन बत्ती स्थल जहां मराठा रेजिमेंट और पुर्तगाली शासकों के बीच हुई सरेंडर संघी के विषय में जानकारी का आदान प्रदान हुआ एवं दमण कोस्टगार्ड स्टेशन में बनाये गए वॉर मेमोरियल का भी दोरा कराया गया,वहाँ उपलब्ध बहुत सारी जानकारी से दमण नगरपालिका की टिम को अवगत कराया गया।



