


भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमण दिव प्रदेश के द्वारा आज सिलवासा की ए पी जे अबुल कलाम कॉलेज के ऑडिटोरियम में एक भव्य लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया।प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री कोशल किशोर जी उपस्थित रहें।
आज के लाभार्थी सम्मेलन में अन्य प्रमुख उपस्थित महानुभावों में सिलवासा नगरपालिका की मेयर श्रीमती रजनी शेट्टी ,डे.मेयर किसनसिंह परमार, दादरा नगर हवेली ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्री दामजी भाई कुराड़ा,उपाध्यक्षा श्रीमती वंदना बेन पटेल,पूर्व सांसद श्री नटुभाई पटेल,सिलवासा शहर भाजपा के अध्यक्ष श्री अजय देशाई, सिलवासा ग्रामीण भाजपा के ज़िला अध्यक्ष श्री दीपक प्रधान,खानवेल ज़िला भाजपा अध्यक्ष श्री संजय राउत वग़ैरह उपस्थित रहे।।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री दीपेश टंडेल जी ने कहा की आज के इस विशाल लाभार्थी सम्मेलन में माननीय मंत्री श्री कोशल किशोर जी का में हार्दिक स्वागत करता हु।आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में केन्द्र सरकार अपने सफल ९वर्ष पूर्ण कर रही है।मोदी जी ने देश की जनता के लिए इतनी योजना बनायी है की आज हमे असंख्य लाभार्थी मिल जाते है प्रत्येक व्यक्ति कोई ना कोई योजना से जुड़ा मिलेगा।में हमारे संघप्रदेश की बात करूँ तो यहा वर्ष २०१४ के बाद अकल्पनीय विकास के कार्य हुए है।शिक्षा,स्वास्थ्य,पर्यटन,व्यक्ति विकास,रोज़गार जैसे क्षेत्र सालों से यहा अछूते थे आज इस छोटे से प्रदेश में विकास की गंगा बहाकर प्रदेश की सकल और सूरत बदलकर रख दी है मोदी जी की सरकार ने।आदरणीय प्रधानमंत्री जी की विशेष कृपा दृष्टि से देश और प्रदेश बदला है।
मोदी जी के विकसित भारत के सपने को पूरा करते हुए हमारा संघप्रदेश आगे बढ़ रहा है।स्पष्ट एवं सकारात्मक नीतिओ के कारण यह छोटा प्रदेश आज संपन्न और समृद्ध हुआ है।में ख़ुद एक माछीमार समुदाय का बेटा हूँ मैंने अपनी आँखों से देखा है दमण दिव के लोगो को किस प्रकार से रोज़गार के लिए इंग्लैंड पलायन करना पड़ता था, अब यहा का युवा वर्ग एंजियरिंग,मेडिकल,नर्सिंग,फ़ैशन डिजाइनिंग वग़ैरह जैसे उच्च कक्षा के अभ्यास करके एक सम्मान जनक नौकरी देश विदेश में ढूँढता है। यह “बदलता और बढ़ता भारत” है एवं “कल के लिए तैयार है
आज का नया भारत” ।।
माननीय मंत्री श्री कोशल किशोर जी ने अपने संबोधन में मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकारी की पिछले ९ वर्ष को उपलब्धिओ को गिनाते हुए कहा की…..
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 9 वर्षों में मध्यमवर्ग को ध्यान में रखते हुए परिवहन, स्वास्थ्य सेवाएँ, टैक्स आदि से जुड़े कई ऐसे काम किए हैं, जिससे देश की तस्वीर बदली है। आज देश का प्रत्येक नागरिक केंद्र सरकार से सीधा संपर्क कर सकता है।
देश में हुई डिजिटल क्रांति का ही सुपरिणाम है कि आज हम रियल टाइम पेमेंट में विश्व में शीर्ष पर हैं। हवाई यात्राओं और वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों में यात्रा का स्वप्न साकार हुआ है।
प्रधानमंत्रीजी के निरंतर प्रयासों से प्रत्येक वर्ग, विशेषकर मध्यमवर्ग के जीवन स्तर में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।
आज देश में 27 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते से डिजिटली जुड़े हुए हैं।शहरों का विकास सुनिश्चित कर रही मोदी सरकार द्वारा शहरों के आधारभूत ढांचे को सुधारने, आवास-स्वास्थ्य और बिजली आपूर्ति जैसी सुविधाओं को विश्वस्तरीय करने का कार्य निरंतर जारी है। मोदी जी के नेतृत्व में, भारत ने एक अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है और दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
कोरोना काल में हमने 220 करोड़ वैक्सीन ना केवल बनाई हैं बल्कि उनको सही से वितरित भी किया है।
100 देशों को तो हमने सीधे तौर पर वैक्सीन दी है। नीति-नीयत और नेता अगर ये तीनों ठीक हैं तो सब ठीक हो जाता है।साल 2014 तक भारत की अर्थव्यवस्था ये थी कि इसकी गिनती Fragile Five में थी और ग्लोबल रैंकिंग में हम 10वें स्थान पर थे। लेकिन अब स्थितियां बदल चुकी हैं।आज हम दसवें स्थान से आगे बढ़ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
आज माननीय मंत्री जी के करकमलों द्वारा सिलवासा में प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना और पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित किया।
कार्यक्रम के अंत में लाभार्थीओ के साथ उनके अनुभवों को साझा किया गया।।



