Home संघप्रदेश एस एस आर कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजीव सिंह को गुजरात भूषण...

एस एस आर कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजीव सिंह को गुजरात भूषण पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।

0
197

प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी राज्य स्तरीय भूषण पुरुस्कार से वभिन्न क्षेत्रों मे देश् के विकास् मे कार्यरत विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया दुनिया भर में देश के विकास के लिये कार्य कर रहे हैं,
राज्य स्तरीय यह पुरुस्कार सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता को मान्यता देता है। इस पुरस्कार का उद्देश्य सफलता को स्वीकार करना, योगदान को पहचानना, प्रयासों की सराहना करना और विभिन्न क्षेत्रों से योगदानकर्ताओं प्रोत्साहित् करना है।गत दिवस राजस्थान व गुजरात के राज्य भूषण पुरुस्कार अहमदाबाद मे आयोजित समारोह मे पद्मश्री डॉ रविकुमार नारा द्वारा प्रदान किया।
एस एस आर कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजीव सिंह को उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मे किये गये उत्कृष्ट शोध कार्यों, नवोनमेशी अध्ययन् शैली के निर्माण व क्रियान्वायन, अंतराष्ट्रीय स्तर पर किये गये प्रकाशनो के आधार उत्कृष्ट कार्य करने हेतु गुजरात भूषण पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।
एस एस आर मेमोरियल ट्रस्ट के संस्था के चेयरमैन श्री अभिनव डेलकर् ने भूषण पुरुस्कार के लिए डॉ सिंह शुभकामनाएं दी व सतत क्रियाशील रहने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं संस्था के मेनेजिंग ट्रस्टी श्री अजित देशपांडे व पब्लिक रिलेशन ऑफिसर डॉ पंकज शर्मा ने शोध व लेखन कार्य के माध्यम से छात्रों के शैक्षणिक विकास हेतु क्रियाशील रहने हेतु डॉ राजीव सिंह को शुभकामनाएं दीं
डॉ सिंह ने अपनी सफलता श्रेय अपनी संस्था, गुरुजनो,परिवार व मित्रों को दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!