भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून अवश्यंभावी, 2 से अधिक संतानों पर सरकारी लाभों और नागरिकता की हो समाप्ति : भारतबंधु केशव बटाक

0
204

तपोवन, संजान:भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून अवश्यंभावी, 2 से अधिक संतानों पर सरकारी लाभों और नागरिकता की हो समाप्ति : भारतबंधु केशव बटाकमोदी सरकार को संसद से जनसंख्या नियंत्रण कानून पास कराने का दिया सुझाव लंदन . विश्वचिंतक भारतबंधु केशवभाई बटाक ने संयुक्त राष्ट्र संघ जनसंख्या कोष ( यूएनपीएफ) के ताजा आंकड़ों में भारत को दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश बताये जाने पर चिंता व्यक्त की है। युनाइटेड किंगडम के अनिवासी भारतीयों के प्रभावशाली संगठन ‘ एनआरआई ग्रुप, लंदन-यूके ‘ के कन्वीनर केशवभाई बटाक ने सेन्ट्रल लंदन से जारी अपने प्रेस बयान में कहा कि यूएनपीएफ के ताजा आंकड़े भारत में जनसंख्या विस्फोट की भयावह स्थिति को बयां कर रहे हैं। भारत (142.86 करोड़) जनसंख्या में चीन (142.57 करोड़) को पछाड़ दुनिया के सर्वाधिक आबादी वाले देशों में प्रथम हो गया है। यह उपलब्धि नहीं भारत के लिए खतरे की घंटी है। मोदी सरकार संसद से जनसंख्या नियंत्रण कानून पास कराये। जनसंख्या नियंत्रण कानून में दो से अधिक संतानों पर सरकारी लाभों और भारतीय नागरिकता से वंचित करने जैसे सख्त प्रावधान रखे जायें। राज्य सरकारें भी जनसंख्या नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाएं। भारत में जनसंख्या नियंत्रण को लोगों की मर्जी पर छोड़ रखा गया है। नारों से आगे जाकर उपलब्ध नीतिगत प्रावधानों पर ईमानदारी से पहल के प्रयास नहीं हुए। भारत में अभी जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बनाया गया तो आगे चल कर परिस्थितियाँ बेकाबू हो जाएंगी। घरों से लेकर सड़कों तक इसके भयानक दुष्परिणाम दिखेंगे। तब सरकार लाचार और लोग बेबस हो जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here