Home संघप्रदेश संघ प्रदेश में स्थानीय एवं डोमिसाइल प्रमाण पत्र प्राप्त परप्रांतीय ओबीसी जातियों...

संघ प्रदेश में स्थानीय एवं डोमिसाइल प्रमाण पत्र प्राप्त परप्रांतीय ओबीसी जातियों में होने वाला भेदभाव के खिलाफ सुनील महाजन ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहिर जी को लिखा आवेदन

0
221

तपोवन, संजान:दादरा नगर हवेली दमन एंड दिउ एक ही संघ प्रदेश में स्थानीय एवं डोमिसाइल प्रमाण पत्र प्राप्त परप्रांतीय ओबीसी जातियों में होने वाला भेदभाव के खिलाफ भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं महात्मा ज्योतिबा फुले चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील महाजन ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहिर जी को लिखा आवेदन , 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव जी मुख्य अतिथि के रूप में आए थे उनके जरिए दिल्ली राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के हंसराज अहिर जी को सौंपा जाएगा यह निवेदन।
संघ प्रदेश मे दमन और दिव जिला में ओबीसी में 44 जातियों को प्रावधान दिया गया है बल्कि सिलवास जिला में सिर्फ 10 जाति को ही ओबीसी का फायदा मिल रहा है। ओबीसी की अन्य 34 जातियों को यह फायदा नहीं मिल पा रहा है बल्कि एक ही संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली में इस तरह का दोहरा रवैया क्यों मेरी मांग है की जल्द से जल्द 44 जातियों को सिलवासा जिला में समावेश कर ओबीसी का फायदा मिले। और गजेंद्र यादव जी ने हमें आश्वस्त किया है कि जो मांग रखी है उसको वह हर उस जगह पर ले जाएंगे जहां से यह मांग पूरी हो सकती है और जल्द से जल्द पूरी करने का वादा किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!