भाजपा के डॉकटर सेल के अध्यक्ष श्री डॉ.बिजल कापाड़िया की अध्यक्षता में हार्ट अटेक पर टॉक शो का आयोजन किया

0
180

तपोवन, संजान:भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव प्रदेश के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल के मार्गदर्शन में प्रदेश भाजपा के डॉकटर सेल के अध्यक्ष श्री डॉ.बिजल कापाड़िया की अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा कार्यालय पर “हार्ट अटेक” पर एक टॉक शो का आयोजन किया गया।इस टॉक शो में वापी की रेनबो अस्पताल के प्रतिष्ठित कार्डियोलोजिस्ट श्रीमान डो.प्रणव ओझा की मुख्य वक़्ता के रूप में उपस्थित रहे एवं प्रदेश भाजपा के मीडिया कन्विनर मजीद लधानी की उपस्थिति रही।।
अपने वक्तव्य में “हार्ट अटेक” पर बोलते हुए डॉ. ओझा ने कहा की…..

जब शरीर की नसों में खून का प्रवाह सुचारु रूप से नहीं हो पाता है तो ऐसे में खून जमने की समस्या या क्लॉटिंग होना शुरू हो जाती है। इस क्लॉटिंग की वजह से खून हृदय तक पहुँचने में असमर्थ होता है। इसी के साथ हृदय को ऑक्सीजन मिलनी बंद हो जाती है। यह स्थिति हार्ट अटैक की होती है।
हार्ट अटैक को मायोकार्डियल इन्फ़्रैक्शन भी कहते हैं। एक हार्ट अटैक की स्थिति किसी भी व्यक्ति के लिए जानलेवा हो सकती है लेकिन यदि तुरंत उपचार मिल जाए तो व्यक्ति को बचाया जा सकता है।हार्ट अटेक के सामान्य लक्षण कुछ इस प्रकार के होते है 1.)कोल्ड स्वैट (शरीर से पसीना आता है लेकिन ठंड भी लगती है।2. थकान महसूस होती है 3.साँस लेने में परेशानी होती है 4.शरीर का भार कम महसूस होता है 5.चक्कर आते हैं 6.बाएँ हाथ में दर्द होता है 7. उल्टी महसूस होती है 8.अपच की समस्या भी हो सकती है 9.सीने में जलन होती है। हार्ट अटैक का प्रमुख कारण नसों में रक्त का ज़मना होता है। ब्लड क्लॉटिंग एक ख़तरनाक समस्या है जो हार्ट अटैक को जन्म दे सकती है। हर व्यक्ति में हार्ट अटैक के लक्षण अलग अलग हो सकते हैं।

सुझाव :- कम खाएं और फिजिकल एक्टिविटी पर ज़्यादा ध्यान दें, स्मोकिंग बिल्कुल भी न करें, शराब पीने से बचें, पसीने, ब्लड प्रेशर और शुगर की नाप लेते रहें. ख़ासतौर पर अगर उम्र 40 के पार है। कार्डियोलॉजिस्ट और अस्पताल का नंबर पास रखें. हर साल जांच करवाएं. ओवरवेट होना बताता है कि आपके शरीर में बहुत सारी बीमारियां हैं. जो मोटापे की तरह दिख रही हैं. आप वेट कम भी कर सकते हैं. एक्सरसाइज करते रहें. नॉर्मल चलें. जो खा रहे हैं, उसका ध्यान रखें. कितनी कैलोरी खा रहे हैं, उसपर ध्यान दें।
ओवरवेट होना दिल के लिए ख़तरनाक है, ये तो सब जानते है लेकिन इसका इलाज है. हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज. हालांकि, अगर आपको बताए गए लक्षण महसूस हो रहे हैं तो डॉक्टर को ज़रूर दिखाएं।
आपके किसी नज़दीकी व्यक्ति को हार्ट अटेक आता है और अपने सीपीआर देने की अगर ट्रेनिंग ली है तो आप तुरंत प्राथमिक रूप से दे सकते है अन्यथा नज़दीकी अस्पताल ले जाये।।
अपनी सेहत का ख़याल रखना बहुत ज़रूरी है। यह जीवन हर व्यक्ति को एक बार ही मिलता है और इसलिए यह ज़रूरी है कि इस जीवन की क़द्र की जाए। बीमारियों के प्रति कभी भी लापरवाही न रखें। जितना हो सके इनके बारे में जानने की कोशिश करें। इसी के साथ यह ख़याल रखें कि आप जिन जगहों से ज्ञान हासिल कर रहे हैं वे सही हैं।
में आभारी हु श्री डॉ बिजल कापड़िया जी का एवं भाजपा डॉक्टर सेल का की मुजे यहां बुलाया और जनजागृति के इस अभियान में अपना योगदान देने का अवसर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here