Home संघप्रदेश “मसाट ग्राम पंचायत में रुके हुए विकास के कार्य को जल्द शुरू...

“मसाट ग्राम पंचायत में रुके हुए विकास के कार्य को जल्द शुरू किया जाएगा”

0
253

दादरा नगर हवेली जिला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमति निशा भांवर

तपोवन, संजान:दादरा नगर हवेली जिला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमति निशा भांवर जी एवं मसाट जिला पंचायत सदस्य रेखा बेन पटेल जी के साथ भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अश्विन पटेल, महामंत्री प्रफुल पटेल के साथ भाजपा के कार्यकर्ता एवं पूर्व पंचायत सदस्य द्वारा मसाट पंचायत विस्तार में रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान और कोई खराब हुई सड़को की निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी और इस समस्याओं का जल्द हल निकालने के वादा किया। खास कर लोगोने फरियाद करते हुए बताया कि, पंचायत विस्तार में गांव की सड़क, फिल्टर वाला नाल का पानी और लाइट जैसी बाते बताई।

दादरा नगर हवेली जिला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमति निशा भांवर जी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि, मैंने सड़को की स्थिति देखी है, इस पर जल्द काम करूंगी। और पानी की व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जाएगा। हम तत्काल संबंधित अधिकारियों को भेजेंगे और काम शुरू करने की बात कही। ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती निशा भावर जी और जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेखा पटेल व भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अश्विन पटेल, महामंत्री प्रफुल पटेल, अधिकारियों, पूर्व पंचायत सभ्य धीरूभाई पटेल, नैनेश पटेल, जसुभाई पटेल, रणजीत पटेल, नरसिंह पटेल, रूपेश पटेल, जितेंद्र पटेल, सहित कार्यकर्ताओं भी साथ रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!