
तपोवन, संजान :
संघप्रदेश दानह दमन एवं वापी के पाल समाज द्वारा सिलवासा में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव के प्रदेश अध्यक्ष विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख उपस्थितो में प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री श्री विवेक दाढ़कर जी,सिलवासा नपा अध्यक्ष श्री राकेश सिंह चौहान, उत्तराखण्ड हाईकोर्ट के न्यायाधीश श्री लोकपाल सिंह,राज्यसभा के पूर्व सांसद श्री डॉ.विकास महात्मे,दानह ज़िला पंचायत के पूर्व अधिकारी श्री वेद प्रकाश,भाजपा दिल्ली ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष श्री संतोष पाल,दानह एवं दमन दिव प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्री हरीश पटेल उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी ने कहा की २०१४ के पश्चात देश में एवं हमारे प्रदेश में विकास का प्रवाह अविरत रूप से चालू है।दानह की बात करे तो यहा व्यक्ति विकास एवं समाज का विकास प्रत्येक क्षेत्र में हुआ है जितना विकास स्थानीय लोगो का एवं उनके समाज का हुआ है उतना यहा बसने वाले परप्रांतीय समाज के बंधुओं का भी हुआ है।एक भरोसा एवं विश्वास का वातावरण यहा खड़ा किया गया है।समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा की अनुभूति अब हो रही है।में आप सभी को इस मंच से आहवान करता हु की आप का भरोसा हम पर हमेशा से बना हुआ है और में आपको विश्वास दिलाता हूँ की आपके समाज के लिए हम हमेशा तत्पर रहेंगे। भाजपा का कार्यालय सिलवास में भी है और दमन में भी है आप कही भी संपर्क कर अपने सुझाव,समस्या से हमे अवगत करा सकते है।





